WWE दिग्गज Batista को इस साल भी Hall of Fame में नहीं किया जाएगा शामिल, मौजूदा रिपोर्ट में बुरी खबर सामने आई

Pankaj
WWE दिग्गज बतिस्ता को लेकर अहम जानकारी
WWE दिग्गज बतिस्ता को लेकर अहम जानकारी

Batista: WWE दिग्गज बतिस्ता (Batista) को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। कहा जा रहा था कि बतिस्ता को इस साल हॉल ऑफ फेम में इंडक्ट किया जाएगा। अब नई रिपोर्ट में इसे लेकर अपडेट सामने आ रहा है। इस साल भी शायद पूर्व चैंपियन के फैंस को झटका लगेगा।

Ad

आपको बता दें साल 2020 में बतिस्ता को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाना था। COVID-19 के कारण उस साल हॉल ऑफ फेम सेरेमनी नहीं हो पाई। कुछ फैंस का कहना था कि साल 2023 में उन्हें इंडक्ट किया जाएगा। PWInsider Elite की नई रिपोर्ट के अनुसार बतिस्ता इस साल भी हॉल ऑफ फेम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। कहा जा रहा है कि बतिस्ता के बिजी शेड्यूल की वजह से ये हो रहा है।

Ad

WWE में बतिस्ता ने बहुत सफलता अर्जित की

बतिस्ता ने WWE में बहुत नाम कमाया। हॉलीवुड के भी वो बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। बतिस्ता का इंडक्शन एक साल और लेट हो गया। इस बात से जरूर फैंस दुखी होंगे। WWE में वो छह बार वर्ल्ड चैंपियन बने और दो बार रॉयल रंबल मैच उन्होंने जीता। WrestleMania इतिहास में भी उन्होंने कुछ शानदार मुकाबले लड़े थे। फैंस आज भी इन मैचों को याद करते हैं।

पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में ऐलान किया गया है कि इस साल रे मिस्टीरियो को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा। Sportskeeda Wrestling पर पूर्व WWE मैनेजर डच मेंटल ने मिस्टीरियो को लेकर कहा था,

मैं ज्यादा समय उनके साथ नहीं बिता पाया। उनका दिल बहुत साफ है। बहुत पहले मेरी उनसे बात हुई थी। डॉमिनिक को लेकर उन्होंने मुझसे कुछ कहा था। हॉल ऑफ फेम वो डिजर्व करते हैं। इतने साल तक इतना जबरदस्त काम करना कोई उनसे सीख सकता है।

youtube-cover
Ad

बतिस्ता को अब हॉल ऑफ फेम में कब शामिल किया जाएगा ये देखने वाली बात होगी। WWE की तरफ से इसे लेकर अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है। फैंस को जल्द ही इस बारे में बड़ी जानकारी मिलेगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications