पिछले साल नवंबर में ये रिपोर्ट आई थी कि WWE में कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने का बाद हिदीओ इतामी वापस जापान लौट जाएंगे। और यहीं नहीं वो NXT से 205 लाइव में चले गए थे। इसका मतलब ये था कि वो अब ज्यादा वक्त तक यहां नहीं रहेंगे। क्रूजरवेट चैंपियनशिप टूर्नामेंट के पहले राउंड में इतामी रॉड्रिक स्ट्रांग से हार गए। इसके बाद इतामी ने सोशल मीडिया का सहारा लेकर इस बात की ओर इशारा कर दिया कि वो जल्द ही कंपनी को छोड़ जाएंगे। WWE में इतामी साल 2014 में आए थे। जापान में अपार सफलता उन्होंने पाई थी। उन्होंंने कई टाइटल प्रो रैसलिंग नोह,GHC हैवीवेट चैंपियनशिप जूनियर हैवीवेट चैंपियन तीना बार अपने नाम की हैं। एक खतरनाक इंजरी के बाद वो काफी लंबे टाइम के लिए टेलीविजन से बाहर हो गए। लेकिन हाल ही उन्होंने रॉ में वापसी की जिसके बाद चीजें उनके साथ सही जा रही हैं। रॉ में फिन बैलर के साथ उन्होंने टीम बनाई और उसके बाद वो 205 लाइव में चले गए।
ये सोचा जा रहा था कि इतामी कुछ ना कुछ बड़ा करेंगे। लेकिन 205 लाइव में रॉड्रिक के खिलाफ हारने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी। रैसलमेनिया में जाने के लिए क्रूजरवेट चैंपियनशिप में क्वालीफाई करना उनके लिए अच्छा था। लेकिन वो पहले ही राउंड में हार गए। इसके बाद ही उन्होंने ये ट्वीट किया।
It’s Over
— Hideo Itami / 伊丹英雄 (@HideoItami) February 7, 2018
उन्होंने पहले ट्वीट कर कहा कि सब खत्म हो गया लेकिन बाद में फिर से ट्वीट कर कहा कि अभी बहुत कुछ बचा हैं।
But Not Done Yet
— Hideo Itami / 伊丹英雄 (@HideoItami) February 7, 2018
रॉड्रिक स्ट्रांग से हारने के बाद इतामी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। और जब तक इसका फाइनल नहीं हो जाता तब तक वो अब नजर नहीं आएंगे। यहां अभी एक नया शो भी आने वाला है। जिसके बाद ये कहा जा रहा है कि इतामी इतनी जल्दी अपने WWE के बूट नीचे नहीं रखेंगे