WWE के हर ब्रांड में रंग का बड़ा महत्व होता हैं। इसी की वजह से चैंपियनशिप बैल्ट की भी पहचान हैं। बैल्ट में भी अलग-अलग रंग यहां पर लगे होते हैं। रॉ में रैड तो स्मैकडाउन को ब्लू कलर से जाना जाता हैं। क्रूजरवेट डिवीजन जब से लॉन्च हुआ है तब से इस चैंपियनशिप बैल्ट का कलर बैगनी हैं। नए क्रूजरवेट चैंपियन बने कलिस्टो ने पिछले हफ्ते रॉ में एंजो को हराया था। इसके बाद उन्होंने अब नया ट्वीट किया है, जिसमें वो बैल्ट के साथ काफी उत्साहित लग रहे हैं। कलिस्टो ने एंजो अमोरे को हराकर ये चैंपियनशिप पिछले हफ्ते अपने नाम की। इसके बाद सोशल मीडिया पर कलिस्टो ने इसकी फोटो डालकर सभी को ये नई चैंपियनशिप दिखाई। यहां पर पुरानी बैल्ट और नई बैल्ट में थोड़ा बहुत बदलाव नजर आया। Make sure to stop by and join the #LuchaParty in #WWEYakima vamonos Orale!.. pic.twitter.com/bOIiWDszkN — KALISTO (@KalistoWWE) October 15, 2017 कई लोगों का ये कहना है कि अब इस बैल्ट का रंग काला कर दिया गया है। हालांकि कलिस्टो ने इसमें इंस्टाग्राम का फिलटर प्रयोग किया था। तो इस फिलटर की वजह से इस बैल्ट का रंग और लुक थोड़ा सा बदल गया हैं। कई लोगों का ये भी कहना है कि काले रंग में ये बैल्ट काफी अच्छी लग रही हैं। बैगनी रंग से अच्छा यहां पर ये नजर आ रहा हैं। WWE क्रिएटिव टीम ने हालांकि ये सब कुछ ना कुछ सोच समझ के ही किया होगा।