WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन रूसेव ने ट्वीट कर बताया कि वो अपनी पत्नी लाना के साथ 23 दिन के हनीमून पर हैं। बुल्गारिया में दोनों ने 29 जुलाई को शादी की और उसके बाद रूसेव को तुरंत रोमन रेंस के साथ फाइट में डाल दिया गया। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि ये रोमन रेंस को यूएस चैंपियनशिप दिलाने के लिए किया गया है। मिक फोली जोकि रोमन रेंस के काफी अच्छे दोस्त हैं, वो उन्हें किसी भी दिन टाइटल दिला सकते हैं। फोली को अपनी पॉलीसियों पर काम करना होगा। रोमन रेंस के यूनिवर्सल चैंपियनशिप के टाइटल रेस में आ जाने की वजह से उस प्लान को रोक दिया गया है। इस स्टोरीलाइन के फिलहाल खत्म होने के बाद रूसेव ने अपने हनीमून की पिक्चर ट्विटर पर साझा की। अपनी शादी के बाद लाना और रूसेव सेशेल्स में अपना हनीमून मना रहे है और वो टीवी पर नजर नहीं आएंगे। लाना और रूसेव के टीवी से दूर रहने की वजह से उनको नुकसान भी हो सकता है। एक अच्छी फाइट के बीच में ब्रेक लेने का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ सकता है। शेन मैकमैहन औऱ डैनियल ब्रायन ने WWE चैंपियन डीन एम्ब्रोज को स्मैकडाउन में ड्राफ्ट किया था। उसके बाद रूसेव रॉ के जाने के बड़े दावेदार बन गए थे। डीन एम्ब्रोज के चैंपियन बनने के बाद चैंपियनशिप स्मैकडाउन में चली गई, जिसके बाद मिक फोली और स्टैफनी मैकमैहन ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप ला दी। इसके बाद रूसेव WWE के बड़े चैंपियन बन गए। 23 day honeymoon starts now! #Seychelles @LanaWWE pic.twitter.com/pT7jnWJr4x — Rusev MACHKA (@RusevBUL) September 6, 2016 लाना और रूसेव अब 23 दिनों तक हनीमून पर रहेंगे और वो अब टीवी पर भी नजर नहीं आएंगे। बैकलैश पीपीवी में अमेरिकन एल्फा भी नहीं दिखेंगे। ऐसा लग रहा है कि यूएस चैंपियनशिप को अक्टूबर तक डिफेंड नहीं किया जाएगा। लीग ऑफ नेशंस टूटने के बाद के बाद रूसेव कलिस्टो को हराकर यूएस चैंपियन बने। तब से चैंपियनशिप उनसे कोई भी छीन नहीं पाया है।