साल 2016 में पूर्व WWE सुपरस्टार रूसेव(Rusev) की फ्यूड मौजूदा WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस(Roman Reigns) के साथ हुई थी। दोनों के बीच यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए शानदार राइवलरी हुई थी। हाल ही में रूसेव ने कहा कि वो उस समय WWE के सबसे बेस्ट हील थे। ये भी पढ़ें: WWE Royal Rumble 2021 के रिंग में तहलका मचाने के लिए 2 दिग्गज सुपरस्टार्स ने अपनी एंट्री का किया ऐलानपूर्व WWE सुपरस्टार रूसेव ने दिया बड़ा बयानरूसेव का WWE करियर शानदार रहा है। हालांकि जिस तरह का उनका परफॉर्मेंस था उन्हें उतना पुश नहीं दिया गया। पिछले साल उनका WWE रन खत्म हो गया था। इसके बाद वो AEW में चले गए। वहां वो मीरो नाम से परफॉर्म कर रहे हैं। रेसलिंग इंडस्ट्री में इस समय रोमन रेंस टॉप के सुपरस्टार हैं। उनके पास इस समय यूनिवर्सल चैंपियनशिप भी हैं।ट्विच पर सवाल और जवाब सेशन में में रूसेव ने बताया कि वो साल 2016 के समय में WWE के सबसे बेस्ट हील थे। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी स्किल और क्षमता काफी शानदार थी इसलिए वो बेस्ट विलन थे।ये भी पढ़ें: ऐज की WWE Raw में की गई वापसी और बड़े ऐलान के बाद उनकी पत्नी ने दिया चौंकाने वाला बयानरोमन रेंस के साथ काम करना काफी अच्छा रहा क्योंकि मैं उस समय अपने करियर के टॉप पर था। मेरे से अच्छा हील कोई नहीं था। कंपनी ने मुझे पुश नहीं दिया था। मैं अपनी स्किल और क्षमता की वजह से यहां पहुंचा था। मैं किसी भी क्राउड में जाता तो मुझे फैंस बू करते। वहीं रोमन रेंस भी शानदार थे। लोग उन्हें इस बात के लिए क्रेडिट नहीं देते हैं लेकिन रोमन रेंस भी काफी अच्छे थे।WE ARE LIVE WITH SOME FRONT PAGE BEFORE @AEW https://t.co/LpksrVZZJM— Miro (@ToBeMiro) January 27, 2021रोमन रेंस की भी रूसेव ने यहां पर तारीफ की। उन्होंने कहा कि रोमन रेंस दूसरी तरफ शानदार काम कर रहे थे इसलिए मैं भी विलन का रोल अच्छे से निभा पाया था। एक बड़ी बात उन्होंने कही कि रोमन रेंस को फैंस क्रेडिट नहीं देते हैं लेकिन रोमन ने भी शानदार काम किया था। रूसेव और रोमन रेंस की राइवलरी काफी शानदार रही थी। फैंस ने इनकी स्टोरीलाइन को बहुत पसंद किया था। आज भी इस स्टोरीलाइन को याद किया जाता है। रूसेव इस समय AEW में शानदार काम कर रहे हैं। वहीं रोमन रेंस ने पिछले साल हील टर्न ले लिया था। और तब से उनका जलवा WWE में चल रहा है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।