WWE के लाइव इवेंट में इस बार सुपरस्टार रूसेव ने इस बार फैंस को चौंका दिया। दरअसल रूसेव इस बार नए लुक के रिंग में आए। जिस कारण फैंस चौंक गए। रूसेव ने भी फैंस को जबरदस्त सरप्राइज दिया। द उसोज के साथ उनकी एंट्री हुई। आज तक उसोज को टैग टीम में ही देखा गया था। लेकिन इस बार उन्होंने खुद स्वागत किया रूसेव का। जब से प्रो रैसलिंग का बिजनेस शुरू हुआ है। तब से सुपरस्टार को हमेशा नए लुक की जरूरत वक्त के साथ पड़ती रहती हैं। क्योंकि उन्हें अपने करेक्टर में बदलाव करना जरूरी होता है। रूसेव ने भी समय के साथ अपने आप को बदला हैं। जब उन्होंने डेब्यू किया था तो वो बूट नहीं पहनते थे। लेकिन जब उनका पांव फ्रैक्चर हुआ तो फिर उन्होंने इसे पहनना शुरू कर दिया था। हालांकि रूसेव ने थोड़ा बहुत बालों में बदलाव किया है। ज्यादा उन्होंने अपने करेक्टर में कोई बदलाव नहीं किया। उसोज को अपने तीसरे पार्टनर की जब यहां जरूरत पड़ी थो तो रूसेव ने आकर ये भूमिका निभाई थी। रिंग में भी रूसेव ने उसोज की तरह एंट्री की। .@RusevBUL debuted a new, unforgettable look at #WWEBuenosAires! @WWEUsos pic.twitter.com/ge0Nwg8sUM — WWE (@WWE) October 22, 2017 What you know about that @WWEUsos#UCEevpic.twitter.com/Ivl5CyJmHi — iLikeRusev (@RusevBUL) October 22, 2017 अगर WWE अब तीनों को एक साथ रखता है तो ये अच्छा है। और न्यू डे के खिलाफ ये तीनों कुछ खास कर सकते हैं। और ये भी हो सकता है कि WWE ने इन तीनों को इसलिए एक साथ रखा हो कि अब वो कोई ट्रिपल टाइटल को आगे ला सकता हैं। बात चाहे जो भी हो फैंस ने रूसेव के इस लुक को काफी पसंद किया। रैंडी ऑर्टन के साथ रूसेव की फ्यूड चल रही हैं। और इन दोनों के बीच ये फ्यूड आगे भी जारी रहेगी। अब देखना होगा की आगे स्मैकडाउन के एपिसोड में रूसेव किसके साथ एंट्री करेंगे।