पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस की बीमारी से लड़ रही है। इस बीच 34 साल के डब्लू डब्लू ई (WWE) सुपरस्टार रूसेव ने ट्वीट के जरिए बड़ी जानकारी देकर फैंस का दिल जीत लिया। दरअसल कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए पूरी दुनिया के लोग दान दे रहे हैं। अब इस लिस्ट में रूसेव का नाम भी शामिल हो गया है। कोरोना वायरस के कारण इस समय खाली एरीना में कई रॉ और स्मैकडाउन का एपिसोड हो रहा है। इस वजह से कई WWE वर्कर घर में बैठे हुए है। इस लिस्ट में प्रोडक्शन, सिक्योरिटी से लेकर तमाम वर्कर है जो कोरोना के चलते घर में हैं। और उन्हें इस समय कोई पैसा नहीं मिल रहा है। ये भी पढ़ें:- 10 चौंकाने वाली चीज़ें जो साल 2020 में सभी WWE फैंस को चकित कर सकती हैरूसेव ने आगे आते हुए मदद करते हुए इन वर्कस को 20 हजार डॉलर (लगभग 16 लाख) देने का ऐलान किया है। In Bulgaria we say “ It’s not a lot but it’s from the heart” I pledge 20,000$ to any of my WWE extended family that are sitting at home without income. WE can’t do it without y’all. Production, security, etc. LOVE YALL.— Miro (@RusevBUL) March 24, 2020रूसेव इस समय कंपनी से बाहर चल रहे हैं। रेसलमेनिया के बाद वो वापसी कर सकते हैं। इसके बावजूद उन्होंने ये कदम उठाया है। और फैंस ने उनकी सराहना की है। कंपनी में कई ऐसे लोग है जिनकी इनकम अभी बंद हो चुकी है। इसमें कई डिपार्टमेंट शामिल है। क्योंकि पिछले एक महीने से रॉ और स्मैकडाउन के एपिसो़ड परफॉर्मेंस सेंटर से होते है। रेसलमेनिया भी इस बार खाली एरीना में होगी, जिसके चलते बहुत नुकसान होगा। रूसेव का ये कदम बहुत ही शानदार है। रेसममेनिया का आयोजन इस बार दो दिन होगा। 4 और 5 अप्रैल को ये आएगा। मैच कार्ड में रूसेव का नाम शामिल नहीं है। वैसे भी कुछ महीनों से रूसेव टीवी पर नजर नहीं आए हेै। लेकिन ये ऐलान कर उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं