WWE के पूर्व चैंपियन ने कहा कि अब कभी रेसलिंग नहीं करूंगा

Enter caption

WWE में रूसेव का बहुत बड़ा नाम है। हालांकि अब वो WWE का हिस्सा नहीं है। इस साल अप्रैल में WWE ने कई सुपरस्टार्स को रिलीज किया और इस लिस्ट में रूसेव का नाम भी शामिल था। हाल ही में रूसेव ने अपने यूट्यूब चैनल में नया वीडियो अपलोड किया है। यहां पर उन्होंने WWE विंस मैकमैहन के बारे में कई मुद्दों पर चर्चा की और साथ ही साथ आगे रेसलिंग करने को लेकर भी बताया। रूसेव का रिश्ता WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन के साथ काफी अच्छा रहा है। हालांकि विंस मैकमैहन को WWE में आसानी से कभी पुश नहीं मिला। यूं कह सकते हैं कि रूसेव की परफॉर्मेंस के हिसाब से उन्हें पुश नहीं दिया गया।

Ad

ये भी पढ़ें-''मैं WWE में ब्रॉक लैसनर की बेइज्जती नहीं करना चाहता था, मेरे शब्दों को गलत लिया गया''

पूर्व WWE सुपरस्टार रूसेव ने कही बड़ी बात

रूसेव ने अपनी इस वीडियो में कई बातों को लेकर चर्चा की। खासतौर पर विंस मैकमैहन को लेकर उऩ्होंने कई बातें फैंस के सामने साझा की। WWE या रेसलिंग में वापसी को लेकर रूसेव ने कहा,

बहुत हुआ मैं अब कभी रेसलिंग नहीं करूंगा। मेरा काम हो गया। मै ट्वीच पर स्ट्रीम करके खुश हूं। मै प्रोफेशनल ट्वीचर, यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर बन चुका हूं। मैं अब रेसलर नहीं रहा। क्या मैं आपका पसंदीदा स्ट्रीमर बन सकता हूं?

youtube-cover
Ad

पूर्व WWE सुपरस्टार रहे रूसेव को फैंस बहुत पसंद करते थे। खासतौर पर रूसेव डे के तौर पर वो काफी प्रसिद्ध हुए। जब वो रिंग में आते थे तो फैंस चैंट्स लगाना शुरू कर देते थे। इस साल खास सफलता उऩ्हें नहीं मिली। बॉबी लैश्ले, लाना और रूसेव एक स्टोरीलाइन में काफी वक्त से काम रहे थे। लेकिन ये स्टोरीलाइन किसी को पसंद नहीं आई। इसी वजह से रूसेव का मोमेंटम हट गया। बाद में WWE ने भी उन्हें रिलीज कर दिया था।

कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। और इसकी वजह से WWE को भी काफी नुकसान हुआ। जिसका खामियाजा बहुत से सुपरस्टार्स को भुगतना पड़ा। WWE ने 20 से अधिक सुपरस्टार्स को अप्रैल में रिलीज कर दिया था। हालांकि इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम रूसेव का ही थी। किसी को ये भरोसा नहीं हुआ कि WWE उऩ्हें रिलीज कर देगा। हालांकि भविष्य में उनकी वापसी यहां पर संभव है लेकिन इस वीडियो में रूसेव ने कहा दिया कि वो अब रेसलिंग नहीं करेंगे। अभी हाल ही में कई रिपोर्ट्स में ये खबरेंं आई है कि वो AEW में जा सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications