रूसेव ने सोशल मीडिया में जाकर रॉ ब्रांड के लिए लड़ने की इच्छा जताई। रूसेव के हिसाब से वो भी जॉन सीना की तरह दोनों ब्रांड में रैसल करना चाहते हैं। If Cena can do both shows why can’t #RusevDay !!!! #RAW — Rusev (@RusevBUL) January 2, 2018 जॉन सीना इस समय WWE में एक फ्री एजेंट की भूमिका में नजर आते हैं और वो मंडे नाइट रॉ और स्मैकडाउन लाइव दोनों ब्रांड में नजर आते हैं। दूसरी तरफ रूसेव सिर्फ स्मैकडाउन ब्रांड में ही लड़ते हुए नजर आते हैं और हमेशा ही वो अपनी राय सोशल मीडिया पर देते रहते हैं। पिछले कुछ हफ्तों से रूसेव की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ है और एडन इंग्लिश के साथ उनकी टीम को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। रूसेव डे गिमिक को काफी पसंद किया जा रहा है और इस बात का भी अनुमान लगाए जा रहे हैं कि WWE की तरफ से उन्हें जल्द ही बड़ा पुश मिल सकता है। हाल ही में सोशल मीडिया में किए गए पोस्ट पर उनकी मांग थी कि अगर जॉन सीना को फ्री एजेंट बनने की इजाजत मिल जाती है, तो वो भी रॉ और स्मैकडाउन दोनों ही ब्रांड में लड़ना चाहते हैं। रूसेव और एडन इंग्लिश इस समय स्मैकडाउन टैग टीम डिवीजन में लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। यह पहला मौका नहीं है जब रूसेव ने इस तरह से सीना के ऊपर निशाना साधा हो, इससे पहले भी वो कई बार ऐसा कर चुके हैं। आपको बता दें कि रूसेव और सीना की फिउड को क्राउड ने काफी पसंद किया था। रूसेव अभी तो ब्लू ब्रांड का हिस्सा बने रहेंगे और उम्मीद की जा सकती है कि वो रॉयल रंबल मैच ंमें लड़ते हुए दिखाई दे सकते हैं। फ्यूचर में वो WWE चैंपियन जरूर बनेंगे और क्या पता इसकी शुरूआत रॉयल रंबल के साथ ही हो जाए।