साल 2018 में स्मैकडाउन का आखिरी एपिसोड हुआ। इस शो के मेन इवेंट में ब्लू ब्रांड की बड़ी चैंपियनशिप यानी यूएस चैंपियनशिप को दांव पर लगाया गया। शिंस्के नाकामुरा ने जबसे इसे जीता है तभी से उनका मैच कुछ कास नहीं हुआ। इस हफ्ते रुसेव ने चैलेंज किया और एक बार फिर से इस टाइटल को जीत लिया। दरअसल, शिंस्के नाकामुरा ने इस साल एक्सट्रीम रुल्स में जैफ हार्डी के खिलाफ यूएस टाइटल को जीता था। शिंस्के ने जीत तो दर्ज की लेकिन कोई अच्छा मैच फैंस को नहीं दिया। शिंस्के नाकामुरा को तो कुछ पीपीवी में डाला ही नहीं गया था। अब शिंस्के नाकामुरा को रुसेव के साथ स्टोरीलाइन में डाला गया। दोनों का बिल्ड अप काफी अच्छा किया गया। इस हफ्ते स्मैकडाउन के मेन इवेंट में रुसेव बनाम शिंस्के नाकामुरा का मैच हुआ। दोनों सुपरस्टार्स ने जीत के लिए अपना पूरा दमखम लगाया। रुसेव जहां अपने मूव्स लगा रहे थे तो शिंस्के ने भी जीत के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी। एक वक्त लगा था कि शिंस्के फिर से अपने टाइटल को डिफेंड कर लेंगे लेकिन रुसेव ने क्लोथलाइन और किक मारकर शिंस्के नाकामुरा के हाथों से जीत को छीन लिया। इसी के साथ रुसेव फिर से यूएस चैंपियन बन गए जबकि साल 2018 खत्म होते होते WWE को नया चैंपियन मिल गया। RUSEV DAY! RUSEV DAY! RUSEV DAY! RUSEV DAY! RUSEV DAY! RUSEV DAY! RUSEV DAY! RUSEV DAY! RUSEV DAY! RUSEV DAY! RUSEV DAY! RUSEV DAY! @RusevBUL is your NEWWWWW #USChampion on #SDLive! pic.twitter.com/ExKh7mxBaT— WWE (@WWE) December 26, 2018रुसेव अब नए चैंपियन हैं, एक तरह से रुसेव डे को अच्छा पुश दिया गया है जिससे WWE में नई कहानियां सामने आए। साल 2018 का ये आखिरी ब्लू ब्रांड का शो था। साल 2019 में उम्मीद करते हैं कि विंस मैकमैहन धमाकेदार कहानियों को लेकर आते रहे। खैर, अब देखना काफी दिलचस्प होगा कि नए साल में नए यूएस चैंपियन रुसेव को कौन टाइटल के लिए चैलेंज करता है। वैसे देखा जाए तो इस खिताब को जीतने के लिए कई सारे दावेदार स्मैकडाउन में बैठे हैं। Get WWE News in Hindi Here