"विंस मैकमैहन की वजह से WWE में मेरा करियर हमेशा के लिए खत्म हो गया"

द बिग गॉय पॉडकास्ट के हालिया एपिसोड में पूर्व WWE सुपरस्टार रायबैक ने बातचीत की। उन्होंने यहां पर विंस मैकमैहन के ऊपर एक बार फिर आरोप लगाए है। रायबैक ने 6 जून 2016 को मेन रोस्टर में कदम रखा था। वो नेक्सस के हिस्सा थे। अगस्त में उनके घुटने में चोट आ गई थी। इसके बाद अप्रैल 2012 तक वो रिंग से बाहर रहे। इसके बाद फिर वो WWE में आए। रायबैक का कहना था कि लाइव टेलीविजन के दौरान विंस मैकमैहन के कारण कई बार उन्हें दिक्कत हुई क्योंकि वो गलत कमेंट किया करते थे। उन्होंने ये भी कहा की विंस मैकमैहन ने हमेशा उन्हें निराश किया, इसी बात को लेकर मैं हमेशा गुस्से में रहता था। रायबैकन ने कहा कि," कई चीजों की गलती की वजह से मुझे दिक्कत का सामना करना पड़ा था। विंस मैकमैहन कभी पागल होकर बहुत कुछ कह देते थे।वो स्क्रिप्ट के बाहर की चीजें कभी वहां बोल देते थे। जिससे कई बार दिक्कत हुई। जब लोग कहते थे कि इस अब ऑफ द स्क्रिप्ट जाना चाहिए तो वो नहीं समझते थे की वो उस वक्त कौन होते है। मुझे इस बात से बहुत तकलीफ होती थी, और मैं हमेशा विंस के कारण गुस्से में रहता था। शायद इसी की वजह से मेरा करियर भी खत्म हुआ"। पिछले साल अगस्त में WWE ने रायबैक को रिलीज कर दिया। अब वो इंडिपेंडेंट बुकिंग के तौर पर फाइट करते है। फिलहाल रायबैक का WWE में दोबारा वापस आना नामुमकिन है क्योंकि उन्होंने हमेशा WWE के ऊपर कई आरोप लगाए है।विंस मैकमैहन के ऊपर तो उन्होंने कई बार बड़े बड़े आरोप लगाए है। हालांकि रायबैक एक अच्छे रैसलर थे। WWE में जब तक वो रहे तब तक फैंस ने उन्हें काफी पसंद किया। उनके आते ही एरिना में फैंस खड़े हो उठते थे। लेकिन उन्होंने हमेशा विंस मैकमैहन के ऊपर गलत तरीके से इस्तमाल करने के आरोप लगाए है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications