रायबैक ने डेनियल ब्रायन और द मिज को लेकर किया बड़ा खुलासा

रैसलिंग फैंस के लिए यह कोई सीक्रेट नही है कि कुछ महान फाइटर्स अपने वास्तविक जीवन मे भी बैकस्टेज हीट को फेस कर रहे हैं। कभी-कभी वास्तविक जीवन के एग्रेशन से ऑन स्क्रीन वाले रिश्ते मे कुछ ऐसा जुड़ जाता जिसे आप किसी दूसरी तरह नही दिखा सकते हैं। कई सालों से अफवाहें उड़ रही हैं कि द मिज और डेनियल ब्रॉयन के बीच ठीक इसी तरह का रिश्ता बन चुका है। द मिज और डेनियल ब्रॉयन के बीच काफी मजेदार ऑन-स्क्रीन दुश्मनी थी। NXT के पहले दिन से ही द मिज ने अमेरिकन ड्रैगन जिसके खिलाफ WWE यूनिवर्स के सामने पहली बार उतरे थे को सजा देने का मन बना लिया था। उनकी कैमेस्ट्री पूरी तरह से अविवादित रही है और उनकी लगभग एक दशक से चली आ रही दुश्मनी ने हमेशा फैंस की तरफ से बढ़िया रिएक्शन पाया है। यह दोनो खिलाड़ी 2010 से ही एक दूसरे का आमना-सामना कर रहे हैं और कई मौकों पर एक दूसरे से टाइटल्स की अदला-बदली भी की है जिसमें डेनियल ब्रॉयन ने द मिज से अपना पहला फर्स्ट टाइटल NXT के पहले सीजन के बाद जीता था। ब्रॉयन के रिटायर हो जाने के बाद काफी लोगों को ये लगा था कि ये दशकों से चली आ दुश्मनी की समाप्ति अचानक से हो गई है। हालांकि WWE ने पिछले साल ब्रांड अलग करके हम सबको गलत साबित कर दिया क्योंकि द मिज और डेनियल ब्रॉयन ने स्मैकडाउन लाइव पर इन दोनो को बीच की सबसे तगड़ी दुश्मनी दिखाई। स्मैक के बारे मे बात करना इस जोड़ी की दुश्मनी को देखते हुए महत्वपूर्ण यंत्र था। एक खास एपिसोड पर तो मिज कुछ मिनटों के लिए स्क्रिप्ट से बाहर चले गए जिससे कि ब्रॉयन को एकाएक शो खत्म होने के पहले ही जाना पड़ा। रॉयबैक के पॉडकास्ट "Conversations with the Big Guy" के एपिसोड मे रायबैक से डेनियल ब्रॉयन और द मिज के बारे मे ढेर सारे सवाल पूछे गए थे। उन्होंने डेनियल ब्रॉयन के नॉन रैसलिंग रोल्स को लेकर नफरत जैसे टॉपिक्स पर बात की हालांकि उन्होने शुरूआत के कठिन दिनों के बावजूद द मिज के काम करने की नीति और उनके साफ दिल की वजह से उनको रिस्पेक्ट दिया। रॉयबैक को मिले सवालों मे एक सवाल यह भी था कि क्या इन दोनो के बीच वास्तव मे बैकस्टेज पर कोई हीट चल रही है। वो (मिज) और डेनियल, ये सब झूठ है। यहां तक कि अगर वो दोनो एक दूसरे को मार-पीट भी रहे हों तो भी वो बस स्क्रिप्ट के हिसाब से चल रहे होते हैं। डेनियल ब्रॉयन के पास कुछ नही है सिवाय द मिज के लिए इज्जत के क्योंकि शुरूआत मे द मिज ने उनकी काफी मदद की थी और ब्रॉयन ने भी हर चीज से मिज की मदद की है। द मिज 2016-2017 सीजन के स्टार रहे हैं। जिगलर और एम्ब्रोस के साथ उनकी दुश्मनी सबसे टॉप मैच रहे हैं और साथ ही उनकी डेनियल ब्रॉयन के साथ लगातार चल रही दुश्मनी भी निरंतर रूप से एंटरटेनिंग रही है।RAW मे आने के बाद से कई फैंस को लगा था कि क्या वो इस चेंज मे फेल तो नही हो जाएंगे। हालांकि उन्होने एक ऐसे शो पर जहां स्टार पावर की कोई कमी नही है पर भी लगातार बढ़िया खेल दिखाया। हाल ही मे सोमवार को द मिज ने घोषणा की है कि उनकी वाइफ मरिस को जल्दी ही बच्चा होने वाला है। द मिज ने खास करके पिछले कुछ सालों मे दिखाया है कि वो अपने बेस्ट पर हैं जिससे कि वो प्रोमो को भी पर्सनल दिखा देते हैं। 2016 मे उन्होने जिगलर पर शॉट लिया था जो कि काफी वास्तविक लग रहा था। उनके अंदर अपने विपक्षी खिलाड़ी और फैंस का बेस्ट निकलवाने का हुनर है। यह बताने की जरूरत नही है कि NXT से पहले द मिज और ब्रॉयन के बीच कितनी बढ़िया कैमेस्ट्री थी। यह दुखद है कि अब हमे इन दोनो के बीच कोई मैच देखने को नही मिलेगा लेकिन हम भविष्य मे इस तरह की बात को जरूर देखना चाहेंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications