विंस मैकमैहन पर पूर्व WWE सुपरस्टार रायबैक ने लगाए गहरे आरोप

WrestlingInc.com में हाल ही में पूर्व WWE सुपरस्टार रायबैक ने शिरकत की। यहां पर उन्होंने विंस मैकमैहन के साथ अपने रिश्तों के बारे में बातचीत की। उन्होंने ये बताया की क्यों उनकी फिजिक और एंट्रेंस से विंस मैकमैहन को दिक्कत थी। साल 2010 में जब नेक्सस आई तब मेन रोस्टर में रायबैक ने कदम रखा। लेकिन इसके दो महीने बाद ही उनके घुटने में चोट लग गई और वो काफी लंबे समय के लिए बाहर हो गए। अप्रैल 2012 में रायबैक ने WWE में वापसी की। यहां पर उन्हें एक अच्छा पुश मिला। इसके तुरंत बाद ही वो मेन इवेंट में भी आ गए। 2015 में वो इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन भी बने। रायबैक ने कहा विंस मैकमैहन के बारे में कहा कि,"विंस मैकमैहन ने कहा कि वो बहुत मोटे हैं। ये काफी हंसाने वाली बात थी। मुझे अपने करियर में कभी नहीं लगा कि वो मोटे हैं। लेकिन विंस ने मुझसे कहा ये सच हैं। ये शब्द मुझे लग गए जिस कारण मुझे कुछ वजन कम करना पड़ा था। और फिर मैंने रायबैक के तौर पर डेब्यू किया था।" जब रायबैक की एंट्री होती थी तो विंस को समझ नहीं आता था कि वो क्या करते हैं। इस बारे में रायबैक ने कहा कि,"मैंने कहा कि मैं एरीना में पूरी ऊर्चा के साथ उतरता हूं। मैं क्राउड को पूरी ऊर्जा देना चाहता हूं। चाहे दाएं हो या बाएं हो मैं सब जगह का ख्याल रखता हूं। क्योंकि मैं जानता हूं कि विंस यहीं समझ पाते हैं।" रायबैक इस समय इंडीपेंडेंट सर्किट में काम कर रहे हैं। आगे फ्यूचर में WWE में उनकी वापसी की कोई उम्मीद नहीं हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications