Create

बुलेट क्लब जॉइन कर सकते हैं रायबैक

न्यू जापाना प्रो रैसलिंग के बुलेट क्लब को एक नया सदस्य मिलने वाला है और ये सदस्य रायबैक हो सकते हैं। बुलेट क्लब के सदस्य कैनी ओमेगा ने ट्वीट कर जानकारी दी कि बुलेट क्लब के नए सदस्य को साइन कर लिया गया है। जिसके बारे में जानकारी जल्द ही दी जाएगी। ओमेगा ने अपने ट्वीट में हिंट दिया कि नया सदस्य सभी विरोधियों को ध्वस्त कर देगा। ऐसा शायद इस बात की ओऱ इशारा मिलता है कि ये रायबैक ही होंगे। क्योंकि ये रायबैक की गिमिक फीड मी मोर से काफी हद तक मेल खाता है। रायबैक ने अगस्त में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट विवाद के चलते कंपनी छोड़ दी थी। उसके बाद रायबैक ने अपना नाम भी रायबैक रीव्स कर लिया था, ताकि वो रायबैक नाम इस्तेमाल कर सकें। WWE में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कम मिलने के आरोप लगाए। अगर वो न्यू जापान प्रो रैसलिंग में जाते हैं, तो ऐसा नहीं होगा। रायबैक को न्यू जापान प्रो रैसलिंग में काफी अच्छे मिलेंगे। जापानी रैसलिंग फैंस को रायबैक पसंद आ सकते हैं। साल 2016 की शुरुआत से ही बुलेट क्लब में काफी बदलाव आए। साल की शुरुआत में एजे स्टाइल्स, ल्यूक गैलोज़ और कार्ल एंडरसन को WWE ने साइन कर लिया था। स्टाइल्स के जाने के बाद ओमेगा दोबारा से बुलेट क्लब को खड़ा करने में जुट गए। उसके लिए टोंगा रो, एडम पेज और ROH वर्ल्ड चैंपियन एडम कोल को साइन किया गया। रायबैक के आ जाने की वजह से बुलेट क्लब को काफी बल मिलेगा। कैनी ओमेगा के लिए ये साल काफी अच्छा रहा है। एजे स्टाइल्स के जाने के बाद से वो जूनियर हैवीवेट से हैवीवेट डिवीज़न में आ गए हैं। 2016 G1 क्लाइमैक्स टूर्नामेंट बनने से पहले IGWP इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन भी रहे। ओमेगा का सामना रैसल किंगडम 11 में अगले साल जनवरी में IWGP हैवीवेट चैंपियन काजूचिका ओकाडा से होगा।

Edited by Staff Editor
Be the first one to comment