पूर्व WWE सुपरस्टार रॉयबैक ने अपने पॉ़डकास्ट में कई मुद्दों पर चर्चा की। लेकिन खासतौर पर उन्होंने यहां पर अपने और ट्रिपल के बीच फाइट ना होने के बारे में बताया। रॉयबैक ने इसके अलावा ये भी बताया की डॉल्फ जिगलर हमेशा टॉक स्मैक में ये ही कहते है और उन्होंने इसके पीछे का कारण भी वो ही बताया जो रॉयबैक ने बताया।
रॉयबैक का असली नाम रयान रिव्स है। WWE में वो साल 2005 में आए थे। WWE में कई साल गुजारने के बाद साल 2010 में वो NXT में चले गए। और वहां कई शानदार फाइट लड़ी। वो एक बार के इंटर कॉन्टिनेंटल चैंपियन भी है।
2016 अगस्त में रॉयबैक ने WWE छोड़ दी। WWE से मतभेद होने के कारण उन्होंने ये कदम उठाया। इसके बाद वो इंडिपेंडेंट सर्किट में रैसलिंग करने लगे। रॉयबैक इसके अलावा अपना सबसे प्रसिद्ध पॉडकास्ट कंवरसेशन विद द बिग गॉय को भी होस्ट करते है।
रॉयबैक ने बता कि कैसे वो चाहते थे कि वो और डॉल्फ जिगलर टैग टीम बनाकर बैल्ट के लिए फाइट करें। रॉयबैक की बैल्ट का नाम बिग गॉय बैल्ट और डॉल्फ जिगलर की बैल्ट का ना लिटिल गॉय बैल्ट था। रॉयबैक के अनुसार जिगलर लिटिल गॉय नहीं थे लेकिन वो बैल्ट उनके लिए ही बनी थी।
इसके अलावा रॉयबैक ने बताया की कैसे उनके और ट्रिपल एच के बीच फ्यूड छेड़ी थी। लेकिन इसका कुछ हुआ नहीं। रॉयबैक ने कहा कि,"ये कुछ भी नहीं था। और ये प्लान अपने लिए काम करने वाला नहीं था। मैंने इसके बारे में कोई मीटिंग नहीं की। मुझे नहीं पता ऐसा क्यों लेकिन मुझे जो अच्छा लगा मैंने वो कह दिया था। ट्रिपल एच ने हमेशा चीजों को बड़ा रखने की कोशिश की है। लेकिन अंत में कुछ होता नहीं है। ऐसा ही हम दोनों की फ्यूड का भी हुआ था। मुझे अब ये अच्छा लगता है कि मेरी लड़ाई ट्रिपल एच के साथ नहीं हुई। अगर हुई होती तो वो मेरे लिए सबसे गंदा दिन होता।"
रॉयबैक इस समय WWE से पूरी तरह बाहर है। और इस समय वो इंडिपेंडेंट सर्किट में रैसलिंग कर रहे है।
Published 24 Jun 2017, 10:59 IST