WWE सुपरस्टार सैमी जेन (Sami Zayn) ने रेसलिंग बिजनेस में अपने 20 साल पूरे कर लिए। उन्होंने बहुत बड़ी उपलब्धि इस बार हासिल की। इस चीज़ को सैमी जेन ने सेलिब्रेट भी किया। साल 2002 के बाद से सैमी जेन का रेसलिंग में करियर शानदार रहा। इंडिपेंडेंट सर्किट में सैमी जेन ने पहले सफलता हासिल की और साल 2013 में WWE में एंट्री की। WWE में आने के बाद NXT ब्रांड में सैमी जेन ने जबरदस्त काम किया और सभी को प्रभावित किया। कई दिग्गजों के साथ उनकी शानदार राइवलरी रही थी। WWE में सैमी जेन का करियर अभी तक बहुत शानदार रहाWWE मेन रोस्टर में भी सैमी जेन ने जबरदस्त काम किया। हील कैरेक्टर से सभी का दिल सैमी जेन ने जीता। अपने प्रोमो और एक्शन से काफी चर्चा में सैमी जेन रहते हैं। ट्विटर पर सैमी जेन ने पोस्ट डाली और अपने कुछ पुराने मोमेंट्स को याद किया। Sami Zayn@SamiZaynAt this exact time 20 years ago, I was having my first wrestling match.I’ve been reminiscing all day.I realize there must be so much I’ve forgotten. So if you have any odd memories involving me/my career, be it strange interactions or obscure matches, drop them in the replies.6:09 AM · Mar 2, 20225790315At this exact time 20 years ago, I was having my first wrestling match.I’ve been reminiscing all day.I realize there must be so much I’ve forgotten. So if you have any odd memories involving me/my career, be it strange interactions or obscure matches, drop them in the replies.WWE में सैमी जेन को करीब 10 साल हो गए और अभी तक अच्छा काम उन्होंने किया। कुछ दिन पहले ही सैमी जेन ने नाकमुरा को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप अपने नाम की थी। दो महीने पहले सैमी जेन ने WWE के साथ दोबारा डील साइन की थी। अब वो कुछ समय तक WWE में ही नजर आएंगे। सैमी जेन ने मेन रोस्टर में मिड कार्ड में काफी अच्छा काम किया। वर्ल्ड टाइटल पिक्चर में उन्हें ज्यादा पुश नहीं दिया गया। पिछले साल जरूर रोमन रेंस के साथ उनका यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। हालांकि ब्रॉक लैसनर ने उनकी हालत खराब कर दी थी। 18 सेकेंड्स में सैमी जेन हार गए थे। ब्रॉक लैसनर के साथ भी सैमी जेन के कुछ सैगमेंट्स हुए थे। काफी लाइमलाइट में सैमी जेन आ गए थे। खैर सैमी जेन का इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप रन भी आगे अच्छा चलेगा। फैंस को काफी मजा उनके इस रन में आएगा। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में सैमी जेन अपनी चैंपियनशिप को रिकोशे के खिलाफ डिफेंड करेंगे। उम्मीद के मुताबिक सैमी जेन यहां अपनी चैंपियनशिप रिटेन कर लेंगे। इन दोनों के बीच होने वाले मैच में काफी एक्शन देखने को मिलेगा।