Roman Reigns: WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन (Sami Zayn) ने रॉ (Raw) के एपिसोड में रोमन रेंस (Roman Reigns) के फैमिली की जमकर तारीफ की। बता दें, इस हफ्ते Raw के एपिसोड को WWE RAW: The Absolute Best of 2022 के रूप में एडवर्टाइज किया गया था, जहां साल 2022 में WWE में हुए सबसे बेहतरीन मोमेंट्स को दिखाया गया।WWE@WWEHear from @SamiZayn about how The Bloodline changed his life forever.@WWERomanReigns @WWEUsos @WWESoloSikoa @HeymanHustle #WWERaw1802293Hear from @SamiZayn about how The Bloodline changed his life forever.@WWERomanReigns @WWEUsos @WWESoloSikoa @HeymanHustle #WWERaw https://t.co/mgqdSEwtP4सैगमेंट के शुरूआती स्टेज में सैमी ज़ेन के साल 2022 के सबसे खराब मोमेंट को दिखाया गया, जहां उन्होंने WrestleMania 38 में जॉन नॉक्सविल का सामना किया था। इसके बाद सैगमेंट में सैमी ज़ेन के द ब्लडलाइन जॉइन करने के जर्नी को दर्शाया गया। इस दौरान सैमी ज़ेन ने कहा-"साल 2022 शायद मेरी लाइफ का और WWE इतिहास का भी सबसे अद्भुत साल है। क्यों? इतिहास के सबसे डोमिनेंट फैक्शन द ब्लडलाइन की वजह से। इस फैक्शन का मैं प्राउड मेंबर हूं। द ब्लडलाइन ने WWE को ऐसे डोमिनेट किया, जैसा पहले नहीं देखा गया।सैमी ज़ेन ने आगे कहा-"आप ट्राइबल चीफ, रोमन रेंस का जिक्र किए बिना डोमिनेंस के बारे में बात नहीं कर सकते हैं। इसलिए अगर आपने अभी तक नहीं किया है तो लेडिज & जेंटलमैन, यह उन्हें एकनॉलेज करने का समय है।"WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन ने द ब्लडलाइन के द उसोज़ और सोलो सिकोआ को हाइप किया View this post on Instagram Instagram PostWWE Raw के इस खास एपिसोड के दौरान सैमी ज़ेन ने द उसोज़ और सोलो सिकोआ के बारे में भी बात की। सैमी ज़ेन ने कहा-"आपको एंफोर्सर ऑफ द ब्लडलाइन, सोलो सिकोआ के शानदार डेब्यू को याद करना चाहिए। हमने डोमिनेंस के बारे में बात की, हमें द उसोज़ और उनके इतिहास के सबसे लंबे समय तक WWE टैग टीम चैंपियंस बनने के जर्नी के बारे में बात करनी चाहिए।"बता दें, द उसोज़ ने SmackDown के एक एपिसोड के दौरान न्यू डे को हराने के बाद उनके 483 दिन तक टैग टीम चैंपियंस बने रहने के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बनाया था।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।