"Roman Reigns और The Bloodline के साथ अभी स्टोरी खत्म नहीं हुई है"- फेमस WWE Superstar ने दिया चौंकाने वाला बयान

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Sami Zayn: WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन (Sami Zayn) ने हाल ही में कैरेक्टर ब्रेक करते हुए रोमन रेंस (Roman Reigns) और द ब्लडलाइन (The Bloodline) के साथ चल रही स्टोरीलाइन का फ्यूचर बताया।

Ad

करीब 10 महीने पहले सैमी ज़ेन ने द ब्लडलाइन ज्वाइन की थी। Royal Rumble इवेंट में इस साल सैमी ने रोमन रेंस के ऊपर टर्न ले लिया था। Elimination Chamber में इसके बाद रोमन और सैमी के बीच टाइटल मैच हुआ। सैमी को हार का सामना करना पड़ा था। ये मुकाबला बहुत ही जबरदस्त रहा था।

कंपनी ने हाल ही में सैमी ज़ेन का व्लॉग शेयर किया। Elimination Chamber में हुए मैच के बाद की कुछ चीजें इसमें दिखाई गई है। इस वीडियो में सैमी ज़े ने द ब्लडलाइन के साथ चल रही स्टोरीलाइन का फ्यूचर बताया। उन्होंने कहा,

चीजें आगे जाकर और भी बुरी होंगी। कहानी अभी बहुत आगे जाएगी। स्टोरी का अभी अंत नहीं हुआ है। अभी बहुत कुछ देखने को मिलेगा। आपको इंतजार करना पड़ेगा और देखना होगा की चीजें कैसे आगे जाएंगी। शायद पूरे साल भी ये स्टोरी चल सकती है। शायद दो साल भी स्टोरी जा सकती है। ये कभी ना खत्म होने वाली स्टोरी है।

youtube-cover
Ad

वैसे सैमी ज़ेन ने कुछ बातें तो एकदम सही कही है। अभी इनकी स्टोरीलाइन आगे जाएगी। WrestleMania 39 में केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन का मुकाबला द उसोज़ के साथ हो सकता है। इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में सैमी ने द ब्लडलाइन को खत्म करने की बात कही थी। उन्होंने केविन ओवेंस से साथ मांगा था। हालांकि ओवेंस ने उनकी बात नकार दी थी।

WWE Smackdown में होगी Roman Reigns की एंट्री

ब्लू ब्रांड के एपिसोड में सैमी ने जिमी उसो और जे उसो के बीच दरार डालने की कोशिश की। जिमी ने सैमी के ऊपर अटैक भी किया था। इस दौरान फैंस के बीच में जे उसो भी नज़र आए। सैमी ने अंत में जिमी उसो को हैलुवा किक भी मारी। अब देखना होगा कि आगे जाकर इस स्टोरीलाइन को कंपनी द्वारा किस अंदाज में बिल्ड किया जाएगा। अगले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में रोमन रेंस भी आएंगे। वो क्या फैसला लेंगे ये देखने वाली बात होगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications