Sami Zayn: WWE में इस समय द ब्लडलाइन का जलवा चल रहा हैं। हालांकि सैमी जेन के इस फैक्शन में आने के बाद कुछ चीजों में बदलाव देखने को मिल रहा है। जे उसो (Jey Uso) और सैमी जेन (Sami Zayn) की केमिस्ट्री अभी तक सही नहीं रही है। सोशल मीडिया पर लगातार दोनों एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। खासतौर पर सैमी जेन ने लगातार जे उसो को नीचा दिखाने की कोशिश की है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। Dreamvillain@DecypherMC@SamiZayn @SamiZayn I saw the post and I was like52@SamiZayn @SamiZayn I saw the post and I was like https://t.co/PQJ63jcbFTWWE सुपरस्टार सैमी जेन ने किया कमेंटसैमी जेन कुछ समय से द ब्लडलाइन का हिस्सा है। रोमन रेंस इस फैक्शन को लीड कर रहे हैं। हाल ही में सोलो सिकोआ भी इस फैक्शन से ऑफिशियल तौर पर जुड़े। सैमी जेन ने इस फैक्शन से जुड़ने के लिए बहुत मेहनत की। रोमन रेंस और जिमी उसो तो सैमी जेन से खुश हो गए लेकिन जे उसो अभी भी नाराज चल रहे हैं।कुछ हफ्ते पहले केविन ओवेंस और जे उसो का मुकाबला हुआ था। वहां पर भी सैमी जेन और जे उसो के बीच तकरार देखने को मिली। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में ये मामला और भी बिगड़ गया। सैमी जेन का मैच इस मुकाबले में रिकोशे के साथ हुआ। जे उसो ने इस मैच में दखलअंदाजी की और सैमी जेन मैच हार गए। इसी एपिसोड में NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन सोलो सिकोआ का मुकाबला मैडकैप मॉस के साथ हुआ। सोलो सिकोआ ने खुद कहा था कि सैमी जेन इस मैच के दौरान रिंगसाइड पर मौजूद रहेंगे। ये बात जे उसो को अच्छी नहीं लगी और वो नाराज हो गए। जे उसो ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ब्लडलाइन की एक तस्वीर पोस्ट की। जे उसो ने इस तस्वीर में बड़ा खेल कर दिया। उन्होंने सैमी जेन के फेस पर क्लाउन इमोजी लगा दिया। ये बात सैमी जेन से सहन नहीं हुई। उन्होंने भी इसका जवाब दे दिया। जेन ने कैप्शन में Damn my dawg लिख दिया।Sami Zayn@SamiZaynDamn my dawg.12691644Damn my dawg. https://t.co/6NWIFbEjjaइस बात से अब कई तरह के संकेत मिल रहे हैं। अगर जे उसो और सैमी जेन के बीच ऐसा ही चलता रहा तो फिर द ब्लडलाइन में फूट पड़ सकती है। यानी की ये फैक्शन पूरी तरह अलग हो सकता है। ऐसा होगा तो फिर इसका नुकसान सभी को होगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।