Sami Zayn: WWE में इस समय The Bloodline का जलवा चल रहा है। रोमन रेंस (Roman Reigns) के इस फैक्शन को अच्छा पुश दिया जा रहा है। इस फैक्शन में कुछ दिक्कत भी है और हर हफ्ते ये उजागर होता है। सैमी ज़ेन (Sami Zayn) और जे उसो (Jey Uso) के बीच कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है। सैमी से बिल्कुल भी खुश जे उसो नहीं थे। इसके बावजूद सैमी को फैक्शन ज्वाइन करा दिया गया। हर हफ्ते दोनों के बीच कोई ना कोई सैगमेंट दिखाया जाता है। WWE सुपरस्टार सैमी जेन ने किया ट्वीटसैमी ज़ेन ने जे उसो की तस्वीर पोस्ट कर ट्विटर के जरिए बयान दिया है। उन्होंने कहा, कुछ लोग होते हैं जो सहन करते हैं और उन्हें मुश्किल समय में इसका फल मिलता है। मुश्किल समय में ये लोग हमेशा एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं। इन लोगों को पता होता है कि जो भी चीजें होती है वो एक सही कारण से की जाती है। अब आप कैसे भरोसा करते हो ये आपके ऊपर होता है। जब ये चीजें नहीं होती है तो बहुत बुरा लगता है। इन चीजों को समझना बहुत जरूरी है।Sami Zayn@SamiZaynSome people have endured a lot & as a result, have a hard time trusting others. They find it hard to believe others could be doing things for the right reasons, often believing there must be ulterior motives. Though it can be frustrating, it’s important to be understanding 🩸🏽13936951Some people have endured a lot & as a result, have a hard time trusting others. They find it hard to believe others could be doing things for the right reasons, often believing there must be ulterior motives. Though it can be frustrating, it’s important to be understanding ❤️🩸☝🏽 https://t.co/WYs7Ev6ZMKजे उसो और सैमी के बीच चीजें गड़बड़ चल रही है। इन दोनों की वजह से आने वाले समय में फैक्शन भी टूट सकता है। अगर ऐसा होगा तो फिर सबसे बड़ा झटका रोमन रेंस को लगेगा। सोलो सिकोआ भी अब सैमी के ऊपर ज्यादा भरोसा दिखाते हैं। सैमी का साथ वो हर मुकाबले में दे रहे हैं। इस बात से भी जे उसो नाराज चल रहे हैं। हालांकि जिमी उसो को कोई दिक्कत नहीं है। आने वाले ब्लू ब्रांड के एपिसोड्स में कुछ ना कुछ बवाल इनके बीच जरूर देखने को मिलेगा। ऐसा लग रहा है कि WWE आगे के लिए एक स्टोरीलाइन तैयार कर रहा है। जे उसो और सैमी के बीच आने वाले समय में घमासान भी देखने को मिल सकता है। रोमन रेंस ने अभी तक इन दोनों के बीच चल रही टेंशन के बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। Joshua Gresham aka “Gresh”@JoshGreshamORGtf is this Cody?262tf is this Cody? https://t.co/PAG2FoD9VGWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।