इस हफ्ते हए स्मैकडाउन लाइव के एपिसोड के दौरान केविन ओंवस और सैमी जेन ने मिलकर ब्लू ब्रांड के कमिश्नर शेन मैकमैहन को बुरी तरह से मारा था। उन्होंने शेन के ऊपर इतने खतरनाक तरीके से अटैक किया कि उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया और यहां तक कि उनकी हालत को काफी गंभीर भी बताया गया। अपने बॉस के ऊपर इतना हमला करने के बाद सैमी जेन को इस बात का बिल्कुल भी बुरा नहीं लगा और उन्होंने ट्विटर के जरिए दूसरों को भी ऐसे ही काम करने की सलाह दे डाली। जेन ने अपने ट्वीट में लिखा, "अगर आपने अपने बॉस को नहीं मारा है, तो ऐसा जरूर करें। मैंने यह किया और मुझे इसमें काफी मजा भी आया।" If you've never beaten up your boss, you should totally try it. I did it and it was amazing. — Sami Zayn (@SamiZayn) March 14, 2018 स्मैकडाउन लाइव में काफी समय से सैमी जेन और केविन ओवंस की दुश्मनी शेन मैकमैहन के साथ चल रही है। शेन मैकमैहन की वजह से यह दोनों सुपरस्टार्स फास्टलेन पीपीवी में कई बार WWE चैंपियनशिप को जीतते-जीतते रह गए। इसके बाद शेन ने स्मैकडाउन में इस बात का एलान किया कि रैसलमेनिया 34 में केविन ओवंस और सैमी जेन के बीच मैच देखने को मिलेगा। इस एलान के बाद इन दोनों दोस्तों का गुस्सा देखने लायक था और उन्होंने फिर न सिर्फ शेन मैकमैहन को मारा, बल्कि बीच-बचाव करने आए रेफरी के ऊपर भी इन दोनों ने हमला कर दिया। शेन मैकमैहन कितने समय के लिए बाहर हुए हैं, यह बात अभी तय नहीं है। हालांकि वापसी के बाद शेन जरूर इन दोनों से अपना बदला लेना चाहेंगे। इसके अलावा देखना होगा कि सैमी जेन और केविन ओवंस रैसलमेनिया में एक दूसरे के खिलाफ मैच से पहले खुद को किस तरह तैयार करते हैं। इस मैच को लेकर एक बात को कही जा सकती है कि फैंस को इसमें काफी मजा आने वाला है।