WWE Survivor Series WarGames के हीरो रहे Sami Zayn को जर्नलिस्ट की गलत हरकत पर आया गुस्सा, दिया करारा जवाब

Pankaj
 WWE Survivor Series WarGames में सैमी ज़ेन का जबरदस्त प्रदर्शन
WWE Survivor Series WarGames में सैमी ज़ेन का जबरदस्त प्रदर्शन

Sami Zayn: WWE Survivor Series WarGames के मेन इवेंट में सैमी जेन (Sami Zayn) ने इस बार जबरदस्त प्रदर्शन किया। हालांकि बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्हें गुस्सा आ गया। दरअसल एक जर्नलिस्ट ने अपना फोन ऑफ कर दिया था और ये बात सैमी को अच्छी नहीं लगी। उन्होंने अपनी बात सभी के सामने रख दी।

मेन इवेंट में द ब्लडलाइन और द ब्रॉलिंग ब्रूट्स के बीच शानदार वॉरगेम्स मैच हुआ था। सभी सुपरस्टार्स ने इस मैच में अच्छा प्रदर्शन किया। इस मुकाबले में सैमी ने रोमन रेंस और ब्लडलाइन के प्रति अपनी वफादारी दिखाई। सैमी की वजह से ही ब्लडलाइन ने अंत में जीत हासिल की।

WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन को आया गुस्सा

शो के बाद सैमी ज़ेन और पॉल हेमन प्रेस कॉन्फ्रेंस में नज़र आए। कॉन्फ्रेंस के बीच में एक जर्नलिस्ट ने अपने फोन की रिंगटोन को ऑफ किया। ये तब हुआ जब ज़ेन किसी सवाल का जवाब दे रहे थे। ज़ेन इस बार ज्यादा गुस्सा नहीं हुए लेकिन उन्होंने करारा जवाब जरूर दिया।

रेसलिंग वर्ल्ड में अब सैमी छा गए हैं। WWE Survivor Series WarGames में उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने यहां अपने बचपन के दोस्त केविन ओवेंस के ऊपर अटैक किया। इस वजह से ही ब्लडलाइन को जीत मिली। रोमन रेंस और अन्य सदस्यों ने अंत में सैमी को गले लगाया। जे उसो और सैमी के बीच बहुत अनबन चल रही थी। जे ने भी इस बार सैमी को गले लगा लिया।

पहले सोचा जा रहा था कि इस बार सैमी और जे के बीच कुछ ना कुछ बड़ा बवाल जरूर देखने को मिलेगा। शो के बीच में भी रोमन ने सैमी और जे से बात की थी। अंत में सभी चीजें द ब्लडलाइन के साथ गई और सब सही हो गया। द ब्रॉलिंग ब्रूट्स की तरफ से भी शेमस, मैकइंटायर और केविन ओवेंस ने अच्छा प्रदर्शन किया। ओवेंस जरूर सैमी को देखकर निराश हुए होंगे। उन्हें शायद यकीन नहीं होगा कि ज़ेन उनके साथ ऐसा कर सकते हैं। अब देखना होगा कि इस राइवलरी में आगे क्या देखने को मिलेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।