WWE SmackDown में Roman Reigns के दुश्मन से हार मिलने के बाद The Bloodline के फेमस सदस्य की पहली प्रतिक्रिया सामने आई

Pankaj
WWE सुपरस्टार को पिछले हफ्ते मिली थी हार
WWE सुपरस्टार को पिछले हफ्ते मिली थी हार

Sami Zayn: WWE SmackDown में पिछले हफ्ते सैमी ज़ेन (Sami Zayn) और केविन ओवेंस (Kevin Owens) के बीच मैच हुआ था। DQ के जरिए इस मैच में ओवेंस ने जीत हासिल की। ये मैच ज़ेन को जीतना जरूरी था। रोमन रेंस (Roman Reigns) ने उन्हें इस मैच में जीतने के लिए कहा था।

Ad

खैर हार के बाद सैमी बहुत निराश नज़र आए। दरअसल एक समय लगा कि सैमी ये मुकाबला जीत जाएंगे। द उसोज़ और सोलो सिकोआ ने आकर काम खराब कर दिया। उन्होंने केविन ओवेंस के ऊपर अटैक कर दिया। इस बात से सैमी भी नाराज दिखे। हालांकि बाद में द उसोज़ ने उन्हें मना लिया था।

द ब्लडलाइन फैक्शन को इस समय रोमन रेंस लीड कर रहे हैं। इस फैक्शन में द उसोज़, सोलो सिकोआ और सैमी ज़ेन शामिल हैं। सैमी की स्टोरीलाइन इस समय कुछ अलग ही चल रही है। ज़ेन ने कुछ महीने पहले अपने दोस्त केविन ओवेंस के ऊपर अटैक कर अपनी वफादारी पेश की थी। हालांकि मामला एक बार फिर गड़बड़ा गया है।

केविन ओवेंस के खिलाफ हार के बाद सैमी ज़ेन की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। इस हफ्ते Raw के एपिसोड से कुछ घंटे पहले सैमी ने केविन ओवेंस के साथ तस्वीर पोस्ट की। ये तस्वीर पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड की है। सैमी ने इसमें कोई कैप्शन नहीं दिया। वो ओवेंस को देख रहे हैं। ज़ेन जरूर उस समय अपनी हार के बारे में सोच रहे होंगे।

Ad

WWE SmackDown में इस हफ्ते Roman Reigns मचाएंगे बवाल

Royal Rumble 2023 में इस बार केविन ओवेंस का मुकाबला रोमन रेंस के साथ होगा। दोनों के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। कुछ हफ्ते पहले ही इस मैच का ऐलान किया गया था। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में दोनों के बीच कॉन्ट्रैक्ट भी साइन होगा। अभी तक द उसोज़ और सोलो सिकोआ ने ओवेंस को बहुत परेशान किया है। कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग के दौरान भी इस हफ्ते बवाल देखने को मिलेगा। रोमन रेंस भी केविन के ऊपर अटैक कर सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications