Sami Zayn: WWE रॉ (Raw) के हालिया एपिसोड में द ब्लडलाइन (The Bloodline) के पूर्व मेंबर सैमी ज़ेन (Sami Zayn) को बड़ा धोखा मिला था। जे उसो (Jey Uso) ने रेड ब्रांड शो के मेन इवेंट में पूर्व आईसी चैंपियन पर सुपरकिक मारकर चौंकाया था। इसके साथ ही वो एक बार फिर अपने भाइयों के ग्रुप में शामिल हो गए हैं।इस बड़े धोखे के बाद सैमी ज़ेन की अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। वहीं, उनके दुश्मन जे उसो ने यह साफ कर दिया है कि उनके लिए फैमिली सबसे बढ़कर है। पूर्व NXT चैंपियन ने अब सोशल मीडिया पर एक फोटो अपलोड की है, जिसमें वो और सैमी जेन गले मिल रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन में सैमी ने "इमोशन" लिखा। सैमी ने इस भावुक पोस्ट को डालकर फैंस का दिल जीत लिया। सैमी ज़ेन पिछले साल रोमन रेंस के ब्लडलाइन फैक्शन में शामिल हुए थे। ज़ेन Royal Rumble के बाद से लगातार ब्लडलाइन पर निशाना साध रहे हैं। बता दें कि Elimination Chamber 2023 में जे उसो गलती से सैमी के स्पीयर का शिकार हो गए थे। अब जे उसो ने भी सैमी को धोखा दे दिया है।WWE WrestleMania 39 में टैग टीम चैंपियनशिप के लिए The Usos से भिड़ सकते हैं Sami Zayn और Kevin OwensRoyal Rumble 2023 के मेन इवेंट से सैमी ज़ेन और ब्लडलाइन के रास्ते अलग हो गए थे। इसके बाद से पूर्व NXT स्टार और हील फैक्शन के मेंबर्स एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। इसमें पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन केविन ओवेंस भी अपने बेस्ट फ्रैंड के साथ ही दिख रहे हैं। Elimination Chamber 2023 में रोमन रेंस ने अपने साथियों की मदद से ज़ेन को हराया था।केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन भले ही ब्लडलाइन के खिलाफ एक-दूसरे का साथ नहीं दे रहे हैं लेकिन दोनों एक टीम के रूप में दिख सकते हैं। Raw के हालिया एपिसोड के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों पूर्व NXT चैंपियंस अपने मतभेदों को भुलाकर एक-साथ आ जाएंगे। इसके बाद WWE WrestleMania में केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन का मुकाबला टैग टाइटल्स के लिए द उसोज़ से हो सकता है।WRKD Wrestling@WRKDWrestlingKevin Owens and Sami Zayn vs. The Usos is currently slated to main event the first night of Wrestlemania.15626Kevin Owens and Sami Zayn vs. The Usos is currently slated to main event the first night of Wrestlemania.WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।