सैमी जेन और केविन ओवंस की दुश्मनी के बारे में कौन नहीं जानता है। WWE रॉ का लाइव इवेंट कनाडा के मॉन्ट्रियाल में हुआ। यहां पर इन दोनों के बीच में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। सैमी जेन ने 3 हैलुवा किक के बाद केविन ओवंस को टेबल पर पटकर जीत दर्ज की। मैच के बाद सैमी जेन ने माइक हाथ में लिया, और अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंदी केविन ओवंस और मॉन्ट्रियाल शहर के बारे में बात की। उन्होंने इस मेन इवेंट को रैसलमेनिया की रात तक कह दिया। करियर के शुरूआत में जेन और ओवंस दोनों दोस्त थे। लेकिन मॉन्ट्रियाल रैसलिंग फैडरेशन में इन दोनों के बीच पहली बार फाइट हुई। इसके बाद लगातार 15 साल तक इनके बीच ये रैसलिंग जारी रही। WWE में भी इन दोनों की दुश्मनी के दरवाजे खुल गए है। सैमी जेन ने केविन ओवंस से पहले NXT साइन किया था। और इसके बाद NXT चैंपियनशिप के लिए ये दोनों एक दूसरे के सामने आए। इसके बाद इन दोनों की दुश्मनी मेन रोस्टर में भी जारी रही। मेन इवेंट के दौरान इन दोनों का जबरदस्त मुकाबला रहा। जेन ने इसके बाद ट्वीट भी किया। और अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि ये रात मेरे लिए रैसलमेनिया की तरह थी। Tonight was my Wrestlemania. #WWEMontreal — Sami Zayn (@iLikeSamiZayn) March 25, 2017 WWE लाइव इवेंट में इस शो के बाद एक बात तो साफ है कि इन दोनों के बीच में जो भी हुआ इससे फर्क नहीं पढ़ा है। और फ्यूचर के लिए कोई भी स्टोरीलाइन तैयार नहीं की गई है। रैसलमेनिया के बाद भी इन दोनों के बीच मुकाबला जारी रहेगा। उधर इस मैच के बाद केविन ओवंस भी भावुक होग गए थे। Kevin owens gets emotional after he and Sami ZAYN had a GREAT match in Sami Zayn's home town of Montreal.#WWEMontreal pic.twitter.com/1S98FjInwr — GerryCompetiello (@Competiel1Gerry) March 25, 2017