इस हफ्ते स्मैकडाउन में सैमी जेन और केविन ओवंस के बीच रिंग में जबरदस्त भाईचारा देखने को मिला। दरअसल हैल इन ए सैल में सैमी जेन ने शेन मैकमैहन के खिलाफ केविन ओवंस को बचाकर हील टर्न ले लिया था। अब फैंस को स्मैकडाउन में सैमी के ऐसा करने की वजह का इंतजार था। सैमी ने आकर इसके बारे में फैंस को बताया भी। सैमी ने कहा कि, उनका पूरा करियर लोगों से हाथ जोड़ने में निकल गया और मैं सभी की उम्मीद था। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। मैंने इसके लिए काफी कोशिश भी की। सैमी ने कहा कि केविन ओवंस ने कुछ हफ्ते पहले जो पॉवरबॉम्ब मुझे मारा था उससे मेरी आंखे खुल गई। सैमी जेन ने यहां पर अपनी क्षमता भी बताई। उनका कहना था कि जब से वो स्मैकडाउन के रोस्टर में आए तब से शेन से एक बार मुलाकात हुई, और वो अंतिम मुलाकात थी। शेन ने मेरी कभी चिंता नहीं की। मैंने उन्हें समझाया की उनमें कितनी क्षमता हैं। लेकिन शेन ने कभी मेरी सुनी ही नहीं। इसी के चलते मेरे दिमाग में ये आया की शेन मेरी चिंता नहीं करते हैं। हैल इन ए सैल के बारे में शेन मैकमैहन और केविन के मैच के बारे में सैमी ने कहा कि, मैंने अपने दोस्त की मदद नहीं की बल्कि अपने भाई की मदद की हैं। यहां पर मैंने अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाया। शेन के खिलाफ ऐसा करना जरूरी था। They've been best friends... They've been bitter enemies... But they've always been BROTHERS!#SDLive @SamiZayn @FightOwensFight pic.twitter.com/0qVdyeh2p7 — WWE Universe (@WWEUniverse) October 11, 2017 बहुत लंबी बातचीत के बाद केविन ओवंस और सैमी जेन ने एक दूसरे को रिंग में गले लगाया। ये काफी अच्छा मोमेंट था। सैमी जेन ने ये दिखा दिया की अगर उन्हें किसी स्टोरीलाइन में मौका दिया जाए तो वो काफी अच्छा काम कर सकते हैं। और अब केविन ओवंस की साथ उनकी नई स्टोरी अब काफी शानदार रहेगी। अगले सप्ताह इनकी स्टोरीलाइन में कुछ नया दिख सकता हैं।