WWE SmackDown में Roman Reigns को Sami Zayn ने हंसाकर किया लोटपोट, The Bloodline के सभी सदस्यों का फिर हुआ कैरेक्टर ब्रेक

Pankaj
WWE SmackDown के एपिसोड में The Bloodline का जलवा
WWE SmackDown के एपिसोड में The Bloodline का जलवा

Sami Zayn: WWE SmackDown के एपिसोड में इस हफ्ते बहुत मजा आया। द ब्लडलाइन (The Bloodline) का सैगमेंट इस बार बहुत खास हुआ। रोमन रेंस (Roman Reigns) भी शो में नज़र आए। इस सैगमेंट में जो हुआ वो बहुत ही मजेदार रहा था। सैमी ज़ेन (Sami Zayn) ने इस बार The Bloodline के कैरेक्टर को ब्रेक करने की कोशिश की। ये देखकर सभी चौंक गए थे।

Ad

WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन की एक लाइन से सभी का आई हंसी

SmackDown में सैमी ज़ेन और सोलो सिकोआ का मैच शुरूआत में ब्रॉलिंग ब्रूट्स से हुआ। ज़ेन और सोलो की हार हुई। जे उसो और सैमी के बीच गहमागहमी यहां पर फिर से देखने को मिली। इस बार तो बात बहुत आगे बढ़ गई थी। अब इस मामले को सुलझाने के लिए रोमन रेंस को रिंग में आना पड़ा। इस बीच सैमी ने जे उसो से माफी मांगी और उनसे हाथ मिलाने की कोशिश की। रोमन रेंस ने भी अपनी बात रखी। मामला देखकर रेंस बहुत सीरियस हो गए थे। इस बीच सैमी ने रोमन को रोका और कहा कि जे उसो को 'उसी' महसूस नहीं हो रहा है।

सैमी की ये लाइन बहुत ही मजेदार थी और इसे सुनकर सभी हंसने लग गए। खुद रोमन रेंस को भी हंसी आ गई। हालांकि जे उसो अपने आपको इस दौरान बहुत मजबूत दिखाना चाह रहे थे। सैमी ने फिर लाइन दोहराई और जे को भी थोड़ा हंसी आ गई। रोमन रेंस और उनके साथियों का कैरेक्टर ब्रेक करने की पूरी कोशिश सैमी ने की। ये देखकर एरीना में मौजूद सभी फैंस चौंक गए थे।

Ad

रोमन रेंस इस बार जे उसो को देखकर बहुत गुस्से में आ गए थे। रोमन ने बड़ा ऐलान भी कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर जे चीज़ों को सही नहीं करेंगे तो वो सैमी को पूरी तरह ब्लडलाइन का हिस्सा बना लेंगे। रेंस ने ये भी कहा कि वो सैमी का नाम बदलकर 'सैमी उसो' रख देंगे। ये सैगमेंट बहुत ही शानदार रहा था। अब देखना होगा कि सैमी और जे के बीच आगे चीजें सही रहेंगी या नहीं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications