Sami Zayn: WWE में द ब्लडलाइन (The Bloodline) का जलवा इस समय चल रहा हैं। सैमी ज़ेन (Sami Zayn) भी इस फैक्शन में जबरदस्त काम कर रहे हैं। रोमन रेंस (Roman Reigns) इस ग्रुप को लीड कर रहे हैं। खैर सैमी ने इस बार WWE में ब्लडलाइन की सफलता का राज बताया।कुछ समय पहले ही ब्लडलाइन को सैमी ज़ेन ने ज्वाइन किया था। इस ग्रुप के प्रति उन्होंने हमेशा अपनी वफादारी पेश की। हालांकि इस बीच जे उसो और सैमी जे़न की कभी बात नहीं बन पाई। Survivor Series WarGames के बाद सब बदल गया। इस इवेंट में सैमी ने अपने बचपन के दोस्त केविन ओवेंस के ऊपर हमला कर दिया था। सैमी की वजह से ही ब्लडलाइन को जीत मिली थी।WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन ने दिया बड़ा बयानSports Illustrated को हाल ही में सैमी ज़ेन ने अपना इंटरव्यू दिया। उन्होंने कहा,ब्लडलाइन की सफलता को व्यक्त करना बहुत मुश्किल है। कुछ मोमेंट्स अभी तक अच्छे रहे जो बहुत ही खास है। मेरे लिए सभी मोमेंट्स का खास महत्व अभी तक रहा। मेरी वजह से ही ब्लडलाइन को सफलता नहीं मिली। यहां मौजूद हर सदस्य ने काम किया। सभी अपने काम के प्रति प्रतिबद्ध रहे। इस वजह से ही लोगों को हमें देखने में मजा आता है। इस साल कुछ ऐसी चीजें मेरे लिए रही जिनके बारे में मैंने कभी नहीं सोचा था। मैंने अपना काम सभी को इस बार दिखाया। फैंस ने इसका रिटर्न मुझे दिया।Sami Zayn@SamiZaynMADE MEN280422180सैमी ज़ेन को फैंस इस समय खास अंदाज में चीयर कर रहे हैं। ये साल उनके लिए बहुत ही जबरदस्त रहा। WWE ने भी उन्हें अच्छा पुश दिया। ब्लडलाइन में आने के बाद तो एक अलग लेवल पर वो काम कर रहे हैं। रोमन रेंस और पॉल हेमन की वजह से भी सैमी को बहुत फायदा हो रहा है। अगला साल भी उनके लिए जबरदस्त रहेगा। इस साल के अंत में 30 दिसंबर को सैमी एक बहुत बड़े मैच में शामिल है। 30 दिसंबर को रोमन रेंस और सैमी ज़ेन का मुकाबला केविन ओवेंस और जॉन सीना के साथ होगा।Sami Zayn@SamiZaynThis is a special time.9877$3WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।