The Bloodline के कैरेक्टर ब्रेक को लेकर Sami Zayn का बड़ा बयान, पिछले हफ्ते WWE SmackDown में हुआ था जबरदस्त सैगमेंट

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Sami Zayn: पिछले हफ्ते WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में द ब्लडलाइन (The Bloodline) का कैरेक्टर ब्रेक देखने को मिला था। सैमी ज़ेन (Sami Zayn) ने ऐसा करने की थोड़ा बहुत कोशिश की थी। अब इस बार उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया भी दे दी है।

Ad

मौजूदा रोस्टर में सैमी सबसे ज्यादा एंटरटेन करने वाले सुपरस्टार माने जाते हैं। The Bloodline में शामिल होने के बाद तो एक अलग लेवल पर सैमी पहुंच गए है। रोमन रेंस इस फैक्शन को लीड कर रहे हैं। BT Sport पर WWE ने एक शानदार क्लिप पोस्ट की। सैमी ज़ेन ने इस वीडियो में कहा,

एक नहीं बल्कि कई बार मैं रास्ते से भटक गया। मैंने सभी को तोड़ने की कोशिश भी की। हम सभी लोग अब एक अलव लेवल पर पहुंच चुके हैं। थोड़ा बहुत गड़बड़ चलती रहती है। हम जो भी कर रहे हैं हमें मजा आ रहा है। कभी-कभार आपको प्रोफेशनल रेसलिंग से भी बाहर आना पड़ता है। अगर हम इन चीजों से कुछ अलग करेंगे तो फिर वो ज्यादा हो जाएगा। हमें लोग भी सीरियस नहीं लेंगे।
Ad

WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन ने पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में जबरदस्त काम किया

सैमी इस समय जबरदस्त काम कर रहे हैं। जे उसो और उनके बीच बहुत गड़बड़ चल रही है। पिछले हफ्ते दोनों के झगड़े को सुलझाने के लिए रोमन रेंस को आना पड़ा था। सैमी की एक बात से इस दौरान सभी हंसने लग गए थे। रोमन भी अपनी हंसी को रोक नहीं पाए थे। सैमी के काम को देखकर फैंस भी बहुत खुश नज़र आ रहे हैं।

The Bloodline की स्टोरी को शानदार अंदाज में आगे इस समय बढ़ाया जा रहा है। खासतौर पर हर हफ्ते सैमी और जे उसो के बीच बवाल देखने को मिल रहा है। किसी को अभी तक इनके प्लान के बारे में पता नहीं है। आने वाले समय में कई चीजों का खुलासा होगा। रोमन रेंस भी कोई बड़ा कदम आगे जाकर उठा सकते हैं। अब आने वाले ब्लू ब्रांड के एपिसोड में कुछ नया फैंस को देखने को मिल सकता है।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications