WWE SmackDown में Roman Reigns के 'धोखेबाज' भाई को एक्नॉलेज करने के बाद पूर्व चैंपियन ने दिया दिल छू देने वाला संदेश

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दिया खास संदेश
WWE सुपरस्टार ने दिया खास संदेश

Sami Zayn: WWE SmackDown के एपिसोड में सैमी ज़ेन (Sami Zayn) और जे उसो (Jey Uso) के बीच जबरदस्त सैगमेंट देखने को मिला। अब सैमी ने दिल छू देने वाला संदेश भी दिया है। रॉयल रंबल (Royal Rumble) के बाद पहली बार WWE टीवी पर जे नज़र आए।

Ad

द उसोज़ ने अपनी SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप इस हफ्ते ब्रॉन स्ट्रोमैन और रिकोशे के खिलाफ डिफेंड की। द उसोज़ ने शानदार जीत हासिल की। बैकस्टेज इसके बाद सैमी ने जे से बात की और उन्हें एक्नॉलेज किया। ज़ेन ने कहा कि जे के पास रोमन रेंस से बचने का चांस है। उन्होंने दावा किया कि वो ट्राइबल चीफ से टाइटल ले लेंगे और इससे जे को उनके ऑर्डर्स नहीं मानने होंगे।

ट्विटर पर सैमी ज़ेन ने कहा कि हमें और सपने देखने की जरूरत नहीं है। सैमी ने जे और अपनी तस्वीर भी इस दौरान पोस्ट की।

Ad

WWE Elimination Chamber में Roman Reigns को मिलेगी कड़ी चुनौती

सैमी ज़ेन और जे उसो का ये सैगमेंट अच्छा था। इस सैगमेंट को देखकर लगा कि अब जे उसो पूरी तरह सैमी का साथ देंगे। ऐसा हुआ तो फिर ये रोमन रेंस के लिए बुरी खबर होगी। Elimination Chamber का आयोजन 18 फरवरी को कनाडा में होगा। रोमन रेंस अपने टाइटल को यहां पर सैमी के खिलाफ डिफेंड करेंगे। पिछले हफ्ते ही इस मैच ऑफिशियल ऐलान किया गया था। रेंस के साथ इस बार सोलो सिकोआ ही रहेंगे। DUI हिस्ट्री के कारण द उसोज़ कनाडा नहीं जा पाएंगे। बैकस्टेज इस हफ्ते पॉल हेमन ने बताया कि रेंस ने द उसोज़ को घर बैठकर Elimination Chamber इवेंट देखने के लिए कहा है।

रोमन और सैमी के बीच होने वाले मैच में बहुत मजा आएगा। जे उसो की स्टोरीलाइन भी अब मजेदार हो गई है। वो अगर सैमी के साथ चले गए तो फिर आगे की स्टोरीलाइन और भी जबरदस्त हो जाएगी। अभी तक केविन ओवेंस की वापसी भी नहीं हुई है। उनका अगला कदम क्या होगा ये भी देखना होगा। Elimination Chamber में वो भी दखलअंदाजी कर सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications