Roman Reigns और The Bloodline के प्रति वफादारी दिखाने के बाद पूर्व WWE चैंपियन Sami Zayn की पहली प्रतिक्रिया सामने आई

Pankaj
WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन का बयान सामने आया
WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन का बयान सामने आया

Sami Zayn: WWE Survivor Series WarGames में द ब्लडलाइन (The Bloodline) और द ब्रॉलिंग ब्रूट्स (The Brawling Brutes) के बीच शानदार वॉरगेम्स मैच हुआ था। इस मुकाबले में सैमी ज़ेन (Sami Zayn) ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और ब्लडलाइन को जीत दिलाई। उन्होंने रोमन रेंस (Roman Reigns) और ब्लडलाइन के प्रति अपनी वफादारी पेश की। मैच के अंत में बहुत ही भावुक पल देखने को मिला। खैर ज़ेन ने अब दो शब्दों में अपनी प्रतिक्रिया भी दे दी है।

मैच में द ब्लडलाइन से रोमन रेंस, द उसोज़, सैमी ज़ेन और सोलो सिकोआ थे। इसके अलावा द ब्रॉलिंग ब्रूट्स से शेमस, रिज हॉलैंड, बुच, ड्रू मैकइंटायर और केविन ओवेंस थे। सभी सुपरस्टार्स ने इस मैच में अच्छा प्रदर्शन किया। जे उसो और सैमी ज़ेन के बीच अनबन चल रही थी। मुकाबले से पहले रोमन रेंस ने दोनों से बात की थी।

पूरे मुकाबले में सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस ने एक-दूसरे पर अटैक नहीं किया था। दोनों बचपन के बहुत अच्छे दोस्त हैं। ओवेंस ने मैच के अंत में रेंस को स्टनर देकर पिन किया। इस बीच सैमी ने आकर रेफरी को पकड़ लिया। इसके बाद जिमी ने ओवेंस को किक मारी लेकिन उन्होंने उनका पांव पकड़ लिया। सैमी ने इसके बाद ओवेंस को लो ब्लो देकर सभी को चौंका दिया। सैमी ने फिर जबरदस्त किक भी केविन को मारी। जे उसो ने इसके बाद ओवेंस को फिनिशर लगाया और पिन करते हुए जीत हासिल की।

WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई

मैच के बाद रोमन रेंस ने शानदार अंदाज में सैमी ज़ेन को गले लगाया। ज़ेन ने ट्विटर पर द ब्लडलाइन की तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में 'MADE MEN' लिखा।

सैमी ज़ेन को इस बार जे उसो ने भी लगे लगा लिया। इन दोनों के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी। अब ऐसा लग रहा है कि सब सही हो गया। सैमी ने रोमन रेंस और उनके फैक्शन के लिए वफादारी पेश की। अब देखना होगा कि WWE ने उनके लिए क्या प्लान आगे के लिए तैयार किया होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।