क्या सैमी जेन को Raw में शिफ्ट किया जाएगा ?

थोड़े समय पहले अफवाहें सामने आई थी कि WWE एक और सुपरस्टार शेकअप की तरफ बढ़ रहा है। WWE रॉ और स्मैकडाउन रैसलमेनिया के बाद हुए शेकअप के बाद से उबर नहीं पाए हैं कि WWE एक और शेकअप कराने के बारे में सोच रही है। WWE स्मैकडाउन के सुपरस्टार सैमी जेन को रॉ के पीपीवी के लिए एडवर्टाइज़ किया गया है। रैसलमेनिया के बाद विंस मैकमैहन ने एलान किया था कि WWE में सुपरस्टार शेकअप होगा, जिसके बाद 10 और 11 अप्रैल को सुपरस्टार शेकअप हुआ। जिसमें रॉ के कुछ सुपरस्टार स्मैकडाउन और स्मैकडाउन के कुछ सुपरस्टार रॉ का हिस्सा बने। इसके अलावा अनाउंस टीम में भी बदलाव किया गया। रैसलमेनिया को एक तरह से WWE के एक सीजन के अंत के तौर पर देखा जाता है। ऐसे में फैंस को लगा कि WWE अगले सीजन में नयापन लाने के लिए सुपरस्टार शेकअप करा रही है। सैमी जेन भी सुपरस्टार शेकअप की चपेट में आए और केविन ओवंस, सैथ रॉलिंस, ब्रॉन स्ट्रोमैन जैसे बड़े स्टार्स के साथ अच्छी फाइट के बाद भी उन्हें स्मैकडाउन में भेज दिया गया। WWE रॉ के अगले पीपीवी नो मर्सी को लेकर इस सारी अहम चीजें सामने आ चुकी है। समरस्लैम से पहले ही अफवाहें सामने आ गई थी कि नो मर्सी में ब्रॉक लैसनर यूनिवर्सल चैंपियनशिप को ब्रॉन स्ट्रोमैन के खिलाफ डिफेंड करते हुए नजर आएंगे। नो मर्सी स्टेपल्स सैंटर में होगा, इसकी वेबसाइट पर नो मर्सी के लिए रॉ के कई सारे सुपरस्टार्स के साथ-साथ सैमी जेन को भी डाला गया है। एडवर्टाइजमेंट में लिखा गया है, "लॉस एंजलिस में होने वाले रॉ के पीपीवी ब्रॉक लैसनर, रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस, डीन एम्ब्रोज़, ब्रे वायट, बेली, साशा बैंक्स, ब्रॉन स्ट्रोमैन, फिन बैलर, द मिज़, सैमी जेन, हार्डी बॉयज़, सिजेरो, शेमस जैसे बड़े स्टार्स हिस्सा लेंगे। सैमी जेन जैसे टैलेंटेड रैसलर का इस्तेमाल कैसे करना है, ये WWE को अभी तक समझ नहीं आया है। स्मैकडाउन में आने से पहले भी वो कुछ खास नहीं कर रहे थे और अब स्मैकडाउन में भी उनके लिए कोई स्टोरीलाइन नहीं है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications