बड़े सुपरस्टार ने WWE चैंपियन एजे स्टाइल्स का बनाया मजाक

इस हफ्ते स्मैकडाउऩ लाइव के मेन इवेंट में सैमी जेन और एजे स्टाइल्स का शानदार मैच हुआ। एजे स्टाइल्स को सैमी जेन ने हरा दिया। शेन मैकमैहन और केविन ओवंस की दखलअंदाजी का नतीजा एजे स्टाइल्स को भुगतना पड़ा और वो हार गए। सैमी जेन ने इस जीत के बाद सोशल मीडिया का सहारा लेेते हुए एजे स्टाइल्स को जबरदस्त छेड़ दिया। साल की शुरूआत में ही WWE चैंपियन को हराने के बाद ट्विटर पर मजाकिया अंदाज में आगे की लड़ाई छेड़ दी।

Ad

पिछले हफ्ते स्मैकडाउऩ लाइव में केविन ओवंस का मुकाबला एजे स्टाइल्स के साथ हुआ था। वहां भी नतीजा ये ही निकला। शेन मैकमैहन और सैमी जेन के बीच दखलअंदाजी हुई और हार का सामना एजे स्टाइल्स को करना पड़ा था। ये एक नॉन टाइटल मैच था। इसी के तहत इस बार भी नॉन टाइटल मैच सैमी और एजे के बीच हुआ। पिछले हफ्ते भी एजे स्टाइल्स को पिन करके केविन ने जीत हासिल की थी। और इस बार भी सैमी जेन ने पिन करके एजे स्टाइल्स को हराया। लगातार दो हफ्ते पिनफॉल के जरिए WWE चैंपियन की हार के बाद WWE यूनिवर्स ने तमाम तरह की बातें भी शुरू कर दी हैं। लोग WWE को बहुत कुछ कह रहे है। हालांकि इन सब के बीच शेन मैकमैहन और डेनियल ब्रायन का बड़ा हाथ है। दोनों के बीच इनको लेकर काफी टकराव देखने को मिल रहा है। आगे जाकर इनके बीच जबरदस्त फाइट भी हो सकती हैं। सैमी जेन ने कहा कि साल 2018 पूरा का पूरा सैमी का हैं। क्योंकि साल की शुरूआत में ही उऩ्होंने WWE चैंपियन को हरा दिया। इस हफ्ते डेनियल ब्रायन ने एक बड़ा एलान भी किया है। रॉयल रंबल में एजे स्टाइल्स का मुकाबला केविन ओवंस और सैमी जेन के साथ होगा। ये WWE चैंपियनशिप मैच होगा। 28 जनवरी को रॉयल रंबल का आयोजन होगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications