Sami Zayn: WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार रहेगा। सैमी ज़ेन (Sami Zayn) के ऊपर एक बार फिर सभी की नजरें टिकी होंगी। खैर इस शो से पहले उन्होंने चार शब्दों का संदेश भी दे दिया है। आप समझ ही गए होंगे ये संदेश उन्होंने किसी और को नहीं बल्कि WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) को भेजा है।Royal Rumble 2023 से रोमन रेंस और सैमी ज़ेन की स्टोरीलाइन में मजा आ रहा है। सैमी ने वहां पर द ब्लडलाइन के ऊपर टर्न लिया था। जे उसो भी बैकस्टेज चले गए थे। उन्होंने बाद में संकेत दिए थे कि वो अब इस ग्रुप से बाहर हो गए है। पिछले हफ्ते भी सैमी ने रेंस को जबरदस्त स्पीयर मारा था। उन्होंने रोमन को टाइटल मैच के लिए चुनौती दी। रेंस ने बाद में इसे स्वीकार कर लिया था। हालांकि सैमी के ऊपर जिमी उसो और सोलो सिकोआ ने अटैक भी किया था।इंस्टाग्राम पर सैमी ज़ेन ने नई टीशर्ट के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की। साथ ही कैप्शन के जरिए उन्होंने बताया कि अब उनका नाम ही काफी है और उन्हें अपनी पहचान पर गर्व हैं। सैमी ने रोमन को भी बता दिया कि वो अपनी खुद की पहचान से आगे बढ़ेंगे। View this post on Instagram Instagram PostWWE Elimination Chamber 2023 में Roman Reigns को मिलेगी चुनौतीElimination Chamber 2023 का आयोजन 18 फरवरी को कनाडा में होगा। रोमन रेंस और सैमी ज़ेन के बीच यहां अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। दोनों के बीच इस मैच का ऐलान पिछले हफ्ते किया गया था। सैमी को उनके होमटाउन में फैंस का जबरदस्त समर्थन मिलेगा। जे उसो और जिमी उसो इस बार रोमन रेंस के साथ शायद नहीं रहेंगे। सोलो सिकोआ जरूर रोमन की मदद करेंगे। कुछ भी हो लेकिन फैंस को बहुत मजा इस बार आएगा। Elimination Chamber में अगर रोमन रेंस अपना टाइटल रिटेन कर लेंगे तो फिर WrestleMania 39 में उनका मुकाबला कोडी रोड्स के साथ होगा। इस राइवलरी की शुरूआत भी हो गई है। हालांकि अभी तक दोनों का आमना-सामना नहीं हुआ है। अब देखना होगा कि ये पल फैंस को कब देखने को मिलेगा।Let Them Wrestle@LetThemWrestlewhere is jey uso195WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।