Sami Zayn & Roman Reigns: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के मेन इवेंट में सैमी ज़ेन (Sami Zayn) का एक खास सैगमेंट देखने को मिला। सैमी ने अपने पुराने थीम सॉन्ग में एंट्री की और बाद में रोमन रेंस (Roman Reigns) को एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber 2023) में मैच से पहले चेतावनी दे दी।SmackDown का एपिसोड मॉन्ट्रियल, कनाडा में देखने को मिला था और WWE शुरुआत से सैमी की अपीयरेंस को हाइप कर रहा था। इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच के बाद सैमी ने आखिर मेन इवेंट सैगमेंट में एंट्री की। सैमी अपने पुराने थीम सॉन्ग के साथ वापस आए और यह देखकर फैंस खुश हुए। यह फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज रहा।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_OLE OLE..OLE..OLE OLE OLE!! 🗣️#SmackDown #WWE12630OLE OLE..OLE..OLE OLE OLE!! 🗣️#SmackDown #WWE https://t.co/mwaNIx1UPLसैमी प्रोमो कट करने वाले थे लेकिन इस दौरान उन्हें फैंस से तगड़ा रिएक्शन मिला। फैंस ने उनके लिए चीयर किया और रोमन की बेइज्जती करने की भी कोशिश की। सैमी को काफी समय तक फैंस ने कुछ बोलने नहीं दिया और वो इमोशनल हो गए थे। बाद में ज़ेन ने प्रोमो की शुरुआत की और कहा कि सुपरस्टार्स के लिए WrestleMania साइन की ओर इशारा करना अहम रहता है लेकिन उनके लिए अपने घर में लड़ना खास रहेगा।सैमी ने रोमन रेंस को फ्रेंच में चेतावनी दी और हराने का दावा किया। सैमी ने फैंस को एक शानदार लाइन बोलकर हाइप कर दिया। उन्होंने कहा कि Elimination Chamber 2023 में रोमन रेंस vs सैमी ज़ेन नहीं बल्कि रोमन रेंस vs मॉन्ट्रियल होगा। उन्होंने यहां सैगमेंट को खत्म किया। सैमी ने यहां से बता दिया है कि उन्हें अपने देश के फैंस का Elimination Chamber में सपोर्ट चाहिए।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_"Tomorrow night is not just @WWERomanReigns vs @SamiZayn. Tomorrow night, it's Roman Reigns vs Sami Zayn & the entire city of Montreal!"#SmackDown #WWE #WWEChamber5713"Tomorrow night is not just @WWERomanReigns vs @SamiZayn. Tomorrow night, it's Roman Reigns vs Sami Zayn & the entire city of Montreal!"#SmackDown #WWE #WWEChamber https://t.co/T53QTWuNtSWWE Elimination Chamber में Roman Reigns और Sami Zayn के बीच तगड़ा मैच होगारोमन रेंस और सैमी ज़ेन के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिलेगा। काफी समय से फैंस यह मैच देखना चाहते थे। हालांकि, Royal Rumble 2023 में रोमन रेंस को धोखा देने के बाद सैमी ने उन्हें मैच के लिए चैलेंज किया था रोमन ने भी चुनौती को स्वीकार कर लिया था। सैमी ज़ेन को SmackDown के एपिसोड में मॉन्ट्रियल के फैंस द्वारा काफी तगड़ा रिएक्शन मिला है। ऐसे में देखना होगा कि रोमन रेंस को वहां किस तरह से बू का सामना करना पड़ता है और मैच का नतीजा किस ओर निकलता है।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_On #SmackDown, Sami Zayn came out to his old theme song & vowed to dethrone Roman Reigns at #WWEChamber.#WWE335On #SmackDown, Sami Zayn came out to his old theme song & vowed to dethrone Roman Reigns at #WWEChamber.#WWE https://t.co/3ni2Aifqz5WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।