Roman Reigns के ऊपर नहीं बल्कि इस पर Sami Zayn का उमड़ा प्यार, WWE SmackDown के बाद दिखा अनोखा पल

WWE
WWE SmackDown में हुईं मजेदार चीजें (Photo: WWE.com)

Sami Zayn Showed Love To Jey Uso: WWE SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में कई चीजें देखने को मिली। बड़ी खबर ये है कि असली ब्लडलाइन का रीयूनियन हो गया है। रोमन रेंस (Roman Reigns) और सैमी ज़ेन के बीच अब मनमुटाव खत्म हो गया है। रोमन, सैमी और द उसोज़ ने मिलकर नई ब्लडलाइन का हाल बुरा किया। इस खास पल का इंतजार फैंस पिछले कुछ हफ्तों से कर रहे थे। खैर SmackDown ऑफ-एयर होने के बाद सैमी ने जे उसो को बताया कि वो उनसे कितना प्यार और समर्थन करते हैं।

Ad

इस हफ्ते SmackDown पर सभी की नज़रें हमेशा की तरह ब्लडलाइन के ऊपर थीं। जे उसो ने सैमी ज़ेन को ब्लू ब्रांड में आने का निमंत्रण दिया था। शुरूआती सैगमेंट में सैमी ने रोमन रेंस को जे उसो से माफी मांगने के लिए कहा। हालांकि, रेंस ने इस चीज को नकार दिया। वहां से चीजें थोड़ा खराब होती दिखीं। बैकस्टेज रोमन ने अपना गुस्सा जे और जिमी उसो के प्रति जाहिर किया। हालांकि, मेन इवेंट में हुए सैगमेंट में सबकुछ सही हो गया। सैमी ने सोलो सिकोआ को नकारते हुए असली ब्लडलाइन का साथ दिया।

SmackDown ऑफ-एयर होने के बाद सैमी ज़ेन ने कहा कि जो कुछ भी हुआ वो जे उसो के बिना संभव नहीं था। उन्होंने जे से कहा कि वो उनसे बहुत प्यार करते हैं। साथ ही साथ सैमी ने ये भी कहा कि वो हमेशा जे का समर्थन करेंगे। जे के ऊपर सैमी का प्यार उमड़ता हुआ देखकर फैंस भी खुश हो गए।

Ad

WWE Survivor Series 2024 में होगा तगड़ा मैच

WWE Survivor Series 2024 के लिए अब बड़ा मंच तैयार कर दिया गया है। वहां पर फैंस को खतरनाक मुकाबला देखने को मिला। असली और नई ब्लडलाइन की टक्कर वॉरगेम्स मैच में होगी। इस मुकाबले की अटकलें बहुत लंबे समय से लगाई जा रही थीं। अब जाकर कंपनी ने बड़ा फैसला लिया है। रोमन रेंस को सैमी ज़ेन की वजह से काफी मजबूती मिल गई होगी। उधर सोलो सिकोआ के ऊपर भी सभी की नज़रें रहेंगी। रोमन और उनके साथियों के खिलाफ उनका अगला कदम क्या होगा ये देखने वाली बात होगी। वो कुछ ना कुछ बड़ा बवाल अगले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में जरूर खड़ा करेंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications