WWE सुपरस्टार सैमी जेन (Sami Zayn) के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन सैमी जेन ने WWE के साथ तीन साल की नई डील साइन कर ली है। कहा जा रहा है कि सैमी जेन को इस बार बड़ा ऑफर दिया गया है। उन्होंने काफी बड़ी डील कंपनी के साथ साइन की है। फाइटफुल सलेक्ट ने अपनी रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी।Sean Ross Sapp of Fightful.com@SeanRossSappSami Zayn has re-signed with WWE, confirming last month's rumors, Fightful Select has learned.Lots more details for subscribers of Fightful Select.patreon.com/posts/61415160/9:41 AM · Jan 20, 20222288302Sami Zayn has re-signed with WWE, confirming last month's rumors, Fightful Select has learned.Lots more details for subscribers of Fightful Select.patreon.com/posts/61415160/ https://t.co/s1P9lBY3EeWWE सुपरस्टार सैमी जेन ने अभी तक कंपनी में बहुत अच्छा काम कियाकुछ दिन पहले केविन ओवेंस ने भी WWE के साथ बड़ी डील साइन की है। केविन ओवेंस और सैमी जेन बहुत अच्छे दोस्त हैं। केविन ओवेंस द्वारा डील साइन करने के बाद से ही कहा जा रहा था कि सैमी जेन भी कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लेंगे। कुछ ऐसा ही देखने को मिला। सैमी जेन ने मल्टी-ईयर डील WWE के साथ साइन की। केविन ओवेंस ने तीन साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। इस लिहाज से कहा जा रहा है कि सैमी जेन ने भी तीन साल की डील ही साइन की है।सैमी जेन के इस कदम से WWE भी खुश जरूर हुआ होगा। इससे पहले कई सुपरस्टार्स ने अपनी डील खत्म होने के बाद अन्य कंपनी की ओर रूख कर लिया था। सैमी जेन का WWE में बहुत बड़ा नाम है। सैमी जेन को उनकी परफॉर्मेंस के हिसाब से बड़ा पुश नहीं दिया गया। हालांकि पिछले साल के अंत में वो जरूर चर्चा में रहे। लैसनर के साथ उनके लगातार दो हफ्ते खास सैगमेंट हुए थे। रोमन रेंस के साथ उनका यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच भी हुआ था। हालांकि सिर्फ 18 सेकेंड्स में वो हार गए थे।सैमी जेन की अगली राइवलरी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन नाकामुरा के साथ होगी। सैमी जेन और नाकामुरा के बीच चैंपियनशिप मैच देखने को मिलेगा। इस मैच में थोड़ा देरी हो रही है क्योंकि नाकामुरा इंजरी की वजह से WWE टीवी पर एक्शन में नजर नहीं आ रहे हैं। उनके सही होने के बाद ही ये राइवलरी शुरू होगी। इस बार उम्मीद की जा रही है कि सैमी जेन नए इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बन जाएंगे।