इस हफ्ते स्मैकडाउन लाइव में केविन ओवंस और सैमी जेन की दोस्ती रिंग में देखने को मिली। दोनों एक दूसरे से गले मिले। हैल इन ए सैल में जो उन्होंने हील टर्न लिया था। उसके बारे में आकर फैंस को बताया। शो एक ऑफ एयर होने बाद ट्विटर पर सैमी जेन ने बहुत ही सीधा और सरल ट्वीट किया। हील टर्न लेने के बाद ये उनका पहला ट्वीट था। When life is hard, you have to change. — Sami Zayn (@SamiZayn) October 11, 2017 पिछले हफ्ते हुए हैल इन ए सैल पीपीवी में सैल के ऊपर से शेन मैकमैहन केविन ओवंस के ऊपर कूदे। लेकिन अचानक सैमी जेन ने आकर केविन ओवंस को बचा लिया। और इसके बाद उन्होंने केविन को शेन के ऊपर डालकर रैफरी से जबरदस्ती काउंट करवा दिया। इस तरीके से ये मैच केविन ओवंस ने जीत लिया था। शेन इस बार भी वैसे ही कूदे थे जैसे रैसलमेनिया 32 में अंडरटेकरके ऊपर कूदे। शायद अगर सैमी जेन नहीं आते तो ये और बड़ा रिस्क हो सकता था। इस हफ्ते स्मैकडाउन में सैमी जेन का प्रोमो हुआ था। यहां पर उन्होंने शेन मैकमैहन पर मौका ना देने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि, शेन ने हमेशा उन पर कभी ध्यान नहीं दिया जबकि मैंने उनसे बहुत बार कहा। इसके बाद सैमी ने ये मौका नहीं गंवाया और इस बार शेन मैकमैहन से अपना बदला ले लिया। सैमी ने अपने ट्वीट में कहा कि, जब जिंदगी हार्ड हो जाए तो आपको बदलना पड़ता हैं। सैमी जेन एक ऐसे सुपरस्टार है जिनका कभी सही रास्ता यहां नहीं मिल पाया। तो उन्होंने 15 साल के करियर में पहली बार हील टर्न अपनाया हैं। अफवाहें ये सामने आ रही है कि एजे स्टाइल्स अब शेन मैकमैहन के साथ टीम बनाकर सर्वाइवर सीरीज में केविन और सैमी जेन के साथ फाइट कर सकते हैं। अगले हफ्ते स्मैकडाउन में सभी चीजें साफ हो जाएंगी। इसके अलावा एजे स्टाइल्स का भी यहां पर आगे की स्टोरीलाइन समझ आ जाएगी।