"मैं रो पड़ी थी"- WWE Royal Rumble 2023 में Roman Reigns से बुरी तरह पिटने वाले पूर्व चैंपियन की पत्नी का रिएक्शन आया सामने

Pankaj
WWE Royal Rumble 2023 में हुआ था तगड़ा मैच
WWE Royal Rumble 2023 में हुआ था तगड़ा मैच

Sami Zayn: WWE Royal Rumble 2023 के बाद द ब्लडलाइन (The Bloodline) की स्टोरीलाइन मजेदार हो गई है। इस इवेंट में सैमी ज़ेन (Sami Zayn) ने रोमन रेंस (Roman Reigns) के ऊपर टर्न लेकर चेयर से हमला कर दिया था। ये बहुत ही शानदार मोमेंट था। अब सैमी की पत्नी खादीज़ाह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि जब सैमी ने रेंस को चेयर से मारा था तब उनका रिएक्शन क्या था।

Ad

Royal Rumble में केविन ओवेंस और रोमन रेंस के बीच मैच हुआ था। रेंस ने जीत हासिल की और इसके बाद उन्होंने सैमी का टेस्ट लिया। अपने भाइयों के साथ मिलकर उन्होंने केविन की बुरी हालत कर दी। ये सब सैमी नहीं देख पाए और उन्होंने रेंस के ऊपर चेयर से हमला कर दिया। द ब्लडलाइन टूट गई थी। जे उसो ने भी संकेत दे दिए थे कि वो अब इस ग्रुप का हिस्सा नहीं रहेंगे।

हाल ही में सैमी ज़ेन की पत्नी ने WWE से बात की। Royal Rumble 2023 में हुए टर्न को लेकर उन्होंने कहा,

उस समय मेरा सोने का समय था, हमारा बेटा सो रहा था, मेरी टीवी ऑन थी, आवाज कम थी। टीवी के बहुत पास मैं बैठी थीं। जब सैमी ने रोमन पर चेयर से अटैक किया तो मुझे कुछ समझ नहीं आया। मेरे मुंह से निकला कि ये क्या हो गया। मैं जोर से चिल्ला रही थीं, क्योंकि ये बेस्ट मोमेंट था। क्राउड ने जिस तरह रिएक्ट किया उसे देखकर मैं रो पड़ी थीं। मैं बाद में बहुत खुश हो गई थी। खुशी के चलते इधर से उधर कूद रही थीं।

youtube-cover
Ad

WWE Elimination Chamber 2023 में Roman Reigns को मिली कड़ी चुनौती

सैमी ज़ेन ने द ब्लडलाइन से अलग होने के बाद रोमन रेंस को WWE Elimination Chamber 2023 में टाइटल मैच के लिए चुनौती दी थी। दोनों के बीच इस इवेंट में तगड़ा मैच भी हुआ। हालांकि रोमन रेंस को हराने में सैमी ज़ेन नाकाम रहे। कनाडा के फैंस ने इस मुकाबले में सैमी का जबरदस्त सपोर्ट किया था। ज़ेन ने रेंस को कड़ी टक्कर दी।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications