WWE का हाल ही में हाउस शो डोर्टमंड, जर्मनी में हुआ। यहां कई शानदार मैच हुए। शील्ड का भी यहां पर मैच हुआ। द शील्ड ने यहां पर रोमन रेंस की जगह अपना नया साथी खोज लिया। रोमन रेंस इस समय बाहर चल रहे हैं। इससे पहले ट्रिपल एच और कर्ट एंगल ने रोमन रेंस की जगह फाइट लड़ी और इस बार अब समोआ जो ने द शील्ड में शामिल होकर अपना जलवा दिखाया। रोमन रेंस कई हफ्तों से बीमारी के कारण बाहर चल रहे हैं। टीएलसी पीपीवी से उन्हें अपना नाम वापस लेना पड़ा था। टीएलसी में द शील्ड का मैच मेन इवेंट में होना था। फिर रोमन रेंस की जगह कर्ट एंगल ने यहां पर फाइट लड़ी थी। इसके बार यूरेपियन टूर के एक लाइव इवेंट में ट्रिपल एच भी द शील्ड में शामिल हुए थे। डोर्टमंड में हुए इस लाइव शो में मेन इवेंट मैच द शील्ड VS द न्यू डे VS द बार के बीच टैग टीम टाइटल के लिए मैच था। The New Day, Shield, Sheamus und Cesaro im Main Event. #WWEDortmundpic.twitter.com/6usSx8e976 — In Dying Times (@InDyingTimes) November 8, 2017 फिन बैलर और समोआ जो ने मिलकर स्मैकडाउऩ के प्रतिद्वंदियों को सबक सिखाया। और शील्ड द्वारा दिए जाने वाले ट्रिपल पॉवरबॉम्ब में समोआ जो ने सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज का साथ निभाया। Dean helps Samoa Joe with doing Roman's part of the triple powerbomb at #WWEDortmund video by dunkeldich on Instagram #DeanAmbrosepic.twitter.com/EW87laRkXW — Dean-Ambrose.Net (@DeanAmbroseNet) November 8, 2017 इस दौरान रॉ सुपरस्टार ने स्मैकडाउन के सुपरस्टार्स को मारने में साथ भी निभाया। सिजेरो ने अपना स्विंग भी लगाया। इस दौरान बांकि सुपरस्टार उन्हें सपोर्ट कर रहे थे। Everyone having some fun with the Cesaro Swing at #WWEDortmund video by elena_lancs on Instagram #DeanAmbrosepic.twitter.com/GQfEpG64uw — Dean-Ambrose.Net (@DeanAmbroseNet) November 8, 2017 फिन बैलर और समोआ जो सर्वाइवर सीरीज के लिए रॉ टीम में शामिल हैं। और शायद अगले हफ्ते रोमन रेंस आएंगे तो द शील्ड का मुकाबला न्यू डे के साथ हो सकता हैं।