पूर्व WWE चैंपियन समोआ जो (Samoa Joe) ने AEW में एंट्री कर ली है। ROH: Supercard of Honor के मेन इवेंट में इस बार जोनाथन ग्रेशम और बैनदिडो के बीच जबरदस्त मैच हुआ। इस दौरान ही समोआ जो ने रिंग में एंट्री की। जो ने ग्रेशम का साथ दिया। ग्रेशम के ऊपर इससे पहले सोंजय दत्त और जे लेथल ने हमला किया था। समोआ जो ने दत्त को शानदार अंदाज में चोक किया और पूर्व रिंग ऑफ ऑनर वर्ल्ड चैंपियन को खास संदेश भेजा। समोआ जो को पिछले साल WWE ने दो बार रिलीज कर फैंस को बड़ा झटका दिया थाकमेंट्री के दौरान ये भी बताया गया कि जो आने वाले AEW Dynamite के एपिसोड में एंट्री करेंगे। AEW को अब बहुत फायदा होगा। समोआ जो ने WWE में जबरदस्त काम किया था। बहुत अच्छा नाम उन्होंने कंपनी में किया। पिछले कुछ साल उनके लिए ज्यादा सही नहीं रहे। WWE ने 9 महीने के अंतराल में समोआ जो को दो बार रिलीज कर दिया था। इसके बाद फैंस काफी गुस्से में आ गए थे।दरअसल पिछले साल अप्रैल में समोआ जो को पहली बार WWE ने रिलीज कर दिया था। इसके बाद लगा कि वो वापसी नहीं करेंगे लेकिन ट्रिपल एच की वजह से उनकी NXT में वापसी हुई। ट्रिपल एच ने इस दौरान बहुत साथ समोआ जो का दिया था। समोआ जो को NXT में आने से कंपनी को काफी फायदा हुआ। WWE ने समोआ जो को पुश दिया और वो NXT चैंपियन भी बन गए। हालांकि इंजरी के कारण समोआ जो को NXT चैंपियनशिप छोड़नी पड़ी थी। पिछले साल के अंत में लगा था कि समोआ जो की फिर से अच्छी वापसी होगी लेकिन कंपनी ने उन्हें रिलीज कर दिया। समोआ जो अब AEW में धमाकेदार काम करेंगे। AEW द्वारा उन्हें अच्छा पुश भी दिया जाएगा। रेसलिंग वर्ल्ड में समोआ जो का बड़ा नाम हैं। AEW को भी पता है कि समोआ जो की वजह से उन्हें बहुत फायदा होगा। अब देखना होगा कि समोआ जो का AEW रन कैसा चलेगा। कुछ भी हो लेकिन AEW द्वारा शुरूआत से ही समोआ जो को पुश दिया जाएगा।Tony Khan@TonyKhanIt’s official! @SamoaJoe is ALL ELITE! See you on Wednesday at #AEWDynamite! #SupercardOfHonor @AEW8:26 AM · Apr 2, 2022250595486It’s official! @SamoaJoe is ALL ELITE! See you on Wednesday at #AEWDynamite! #SupercardOfHonor @AEW https://t.co/n29KnFhCBP