इस हफ्ते रॉ का एपिसोड काफी धमाकेदार रहा। पूर्व चैंपियन जिंदर महल ने वापसी लेकिन उनके साथ-साथ एक और दिग्गज की वापसी हुई। पूर्व NXT और यूएस चैंपियन समोआ जो ने परफॉर्मेंस सेंटर में वापसी की। वो कमेंट्री डेस्क में नजर आए। समोआ जो इस बार काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। इस बार शुरूआत से ही वो कमेंट्री टेबल पर नजर आए। ये काफी अच्छी बात है कि समोआ जो ने वापसी कर ली है। अब उनके लिए WWE ने जो प्लान बनाया होगा वो आगे बढ़ पाएगा।यह भी पढ़ें:2 दिग्गजों की वापसी और मेन इवेंट में घमासान के बाद ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं का सैलाब आयाWelcome back to the #WWERaw announce desk, @SamoaJoe! pic.twitter.com/eoX1MNazwb— WWE Universe (@WWEUniverse) April 28, 2020इस साल की शुरूआत में भी समोआ जो कमेंट्री कर रहे थे। इंजरी के बाद वापसी जब उन्होंने की थी तो वो कमेंट्री डेस्क पर ही सबसे पहले नजर आए थे। सैथ रॉलिंस और एओपी ने जब उनके ऊपर अटैक किया था तब वो एक्शन में नजर आए। इसके बाद इस स्टोरीलाइन में वो शामिल हो गए थे। केविन ओवेंस के साथ समोआ जो नजर आए थे। फरवरी में फिर से समोआ जो को इंजरी आ गई और वो बाहर हो गए थे। इसके अलावा उन्हें 30 दिन के लिए सस्पेंड भी कर दिया गया था। शायद यहां वो मौका था कि वो अपनी इंजरी को सही कर लेंं। समोआ जो ने फिलहाल वापसी कर ली है। ये उम्मीद कम ही है कि वो आगे कमेंट्री डेस्क पर नजर आएंगे। कई स्टोरीलाइन उनका इंतजार कर रही है। फिलहाल जिस अंदाज में वो नजर आए ऐसा लग रहा है कि वो अब फिट है। आने वाले समय में किसी बड़े फ्यूड में उन्हें डाला जा सकता है। फैंस उनकी वापसी का ही इंतजार कर रहे थे। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं