"सच्चाई के साथ काम करता हूं इसलिए लोग रोमन रेंस से ज्यादा मुझे चीयर करते हैं"

याहू स्पोर्ट्स को हाल ही में समोआ जो ने अपना इंटरव्यू दिया। यहां उन्होंने कई बड़े मुद्दों पर बातचीत की। जो ने WWE में मेन इवेंट में परफॉर्म के बारे में बात की। इसके अलावा इंजरी के बारे में बताया। साथ ही साथ उन्होंने ये भी बताया कि क्यों उन्हें रोमन रेंस से ज्यादा चीयर किया जाता है और वो स्मैकडाउन में किसके साथ मुकाबला करना चाहते है? समोआ जो ने NXT में एकछत्र राज किया था। WWE में वो साल 2015 में आए। इसके बाद वो 2 बार NXT चैंपियन बने। पिछले साल उन्होंने मेन रोस्टर में डेब्यू किया था। मेन रोस्टर में डेब्यू करने के बाद से ही समोआ जो इंजरी से जूझ रहे है। इस वजह से कई बार उन्हें कई शो से बाहर रहना पड़ा। रैसलमेनिया 34 से भी उन्हें बाहर होना पड़ा। समोआ जो हमेशा अपनी क्षमता पर भरोसा करते है। WWE में वो मेन इवेंट में परफॉर्म करने की क्षमता रखते है। समोआ जो ने बताया कि स्मैकडाउन में वो ब्लिजन ब्रदर्स से लड़ना पसंद करेंगे। इसके अलावा उन्होंने एजे स्टाइल्स, नाकामुरा, रैंडी ऑर्टन और रूसेव का नाम भी लिया। जिनके साथ वो लड़ना चाहते है।

Ad
रोमन रेंस से ज्यादा फैंस द्वारा उन्हें चीयर करने को लेकर उन्होंने कहा कि,"मुझे नहीं पता ये कैसे होता है, मैं हमेशा सच बोलता हूं। जिस हिसाब से बिजनेस होता है वैसे ही मैं चलता हूं। जब हम फाइट में होते है तो फिर हमेशा फाइट में ही रहते है। वो तब तक खत्म नहीं होता जब तक कैमरा ऑफ नहीं होता। जो मैं कर सकता हूं वो तब तक करता रहता हूं। रोमन जानते है मैं गेम कैसे खेलता हूं और यहीं चीज रोमन और फैंस मुझसे उम्मीद नहीं करते हैं। मैं भी कभी कभी हैरान रह जाता हूं कि ऐसा कैसे होता है। मैं ये भी नहीं जानता कि लोग मेरे साथ इस तरह का व्यव्हार क्यों करते है। मैं अपना काम सच्चाई के साथ करता हूं शायद यहीं वजह है कि हील होने के बावजूद मुझे ज्यादा चीयर करते है जबकि रोमन के साथ ऐसा नहीं होता।"
Ad
Ad
बैकलैश पीपीवी में रोमन रेंस का मुकाबला समोआ जो के साथ होगा। इस रविवार को बैकलैश पीपीवी का आयोजन होगा। कई लोगों का ये मानना है कि इस मैच में रोमन रेंस जीत हासिल कर लेंगे।
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications