WWE दिग्गज समोआ जो (Samoa Joe) ने इंजरी के कारण इस सितंबर में NXT चैंपियनशिप छोड़ दी थी। चैंपियनशिप छोड़ने के बाद से पहली बार समोआ जो नजर आए। WWE ट्राइआउट के दौरान हाल ही में परफॉर्मेंस सेंटर में समोआ जो दिखे थे। सुपरस्टार्स की बिड के दौरान समोआ जो नजर आए। ट्विटर के जरिए ये तस्वीर समोआ जो की सामने आई। समोआ जो की रिंग में वापसी की उम्मीदें भी अब पूरी तरह से बढ़ गई है।Soa✨@Soawax_OMGGG SAMOA JOE IS HERE !!8:58 AM · Dec 24, 2021134578OMGGG SAMOA JOE IS HERE !! https://t.co/HWoWUpvIIPWWE में समोआ जो की वापसी कब होगी?इस साल की शुरूआत में बजट में कमी के कारण समोआ जो को WWE ने रिलीज कर दिया गया था। WWE द्वारा लिए गए इस निर्णय से ट्रिपल एच खुश नहीं थे। ट्रिपल एच ने समोआ जो की वापसी की मांग कर दी थी। समोआ जो ने इसके बाद जबरदस्त अंदाज में NXT में डेब्यू किया था। कैरियन क्रॉस को हराकर समोआ जो ने NXT चैंपियनशिप हासिल की। WWE इतिहास में तीन बार NXT चैंपियनशिप जीतने वाले पहले सुपरस्टार समोआ जो बने। चैंपियन बनने के कुछ समय बाद समोआ जो ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया और चैंपियनशिप छोड़ने को लेकर बयान दिया था।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_Wow. Samoa Joe has relinquished the #WWENXT Championship. 👇 twitter.com/SamoaJoe/statu…Samoa Joe@SamoaJoe5:14 AM · Sep 13, 202141https://t.co/a1ERDGyRfHWow. Samoa Joe has relinquished the #WWENXT Championship. 👇 twitter.com/SamoaJoe/statu…समोआ जो ने अभी रिंग में वापसी नहीं की लेकिन वो बैकस्टेज नजर आए। इसका मतलब साफ है कि समोआ जो को इस समय बैकस्टेज बड़ी जिम्मेदारी दी हुई है। रिंग में उनकी वापसी को लेकर WWE ने अभी तक कोई अपडेट नहीं दिया है। अगले साल शायद वो NXT रिंग में वापसी करेंगे। वापसी के बाद एक बार फिर वो NXT चैंपियनशिप के लिए जा सकते हैं।मेन रोस्टर में समोआ जो की वापसी के बारे में भी कोई अपडेट सामने नहीं आया है। मेन रोस्टर में आने में अभी उन्हें टाइम लगेगा। समोआ जो को लेकर WWE ने भी बड़ा प्लान तैयार किया होगा। NXT में उनका रन इस बार छोटा रन रहा लेकिन जबरदस्त प्रदर्शन उन्होंने किया था। वापसी के बाद भी उनका जलवा देखने को मिलेगा। समोआ जो ने जब NXT में वापसी की तब WWE को फायदा भी हुआ। व्यूअरशिप में काफी बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी। उनके जाने के बाद व्यूअरशिप का मोमेंटम भी एकदम खराब हो गया।