इस हफ्ते WWE Raw लाइव इवेंट में एंट्री कर सकते हैं समाओ जो

wrestlinginc.com की रिपोर्ट के अनुसार, समाओ जो इस विकेंड में होने वाले लाइव इवेंट में काम करेंगे। शुरू से ही समाओ जो के डैब्यू को लेकर संशय बरकरार था। किसी का कहना था कि वो रॉयल रंबल में डैब्यू करेंगे। और रॉयल रंबल जीतेंंगे। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। रॉयल रंबल में तो समाओ जो डैब्यू नहीं कर पाए। लेकिन जो ने रॉ के एपिसोड में आकर शानदार डैब्यू किया। मंडे नाइट रॉ के मेन इवेंट में ट्रिपल एच ने वापसी की और उन्होंने सैथ रॉलिंस को बाहर बुलाया और जब रॉलिंस रिंग की तरफ आ रहे थे, तो समाओ जो ने उनके ऊपर हमला कर दिया। हमले के बाद ट्रिपल एच बैकस्टेज चले गए और समाओ जो ने रॉलिंस पर हमला जारी रखा और उन्हें बेजान रिंग में छोड़ दिया। समाओ जो ने मेन रोस्टर में अपना डैब्यू किया और जिस तरह उन्होंने सैथ रॉलिंस के ऊपर हमला किया, उन्होंने अपने इरादे भी साफ कर दिए थे। इसके बाद सैथ रॉलिंस चोटिल हो गए। और उन्हें रिंग में वापस आने में काफी लंबा वक्त लगेगा। रैसलमेनिया को भी वो मिस कर सकते है। इसके बाद हुए अगले मंडे नाइट रॉ में समाओ जो ने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। समाओ जो का पहला मैच रोमन रेंस के साथ हुआ था। इस मैच के बीच में ब्रॉन स्ट्रोमैन आ गए थे। और समाओ जो की जीत हुई थी। इस हफ्ते रॉ में माइकल कोल के साथ समाओ जो का इंटरव्यू हुआ था। तब वहां पर समाओ जो ने सैमी जेन के बार में बहुत कुछ कहा था। सैमी जेन ने फिर मैच जीतने के बाद सैमी जेन की बात पर कमेंट किया था। और उसके बाद समाओ जो ने आकर सैमी जेन पर हमला कर दिया था। सैमी जेन को समाओ जो ने बुरी तरह पीटा था। रिपोर्ट के अऩुसार रॉ लाइव इवेंट के लिए समाओ जो को एडवरटाइज किया गया है। कैलोफोर्निया में होने वाले लाइव इवेंट में वो नजर आएंगे। शायद यहां पर वो सैमी जेन के साथ मुकाबला कर सकते है। और हो सकता है कि फास्टलेन में भी इन दोनों का मुकाबला हो सकता है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications