WrestleMania 33 में समाओ जो के लिए प्लान का ऐलान जल्द हो सकता है

समाओ जो ने फास्टलेन से पहले सोशल मीडिया लोंज में चार्ली कैरूसो को बताया कि रैसलमेनिया 33 में उनके प्लान का ऐलान जल्द होगा।

Ad

समाओ जो ने रॉयल रंबल के बाद वाली रॉ में डैब्यू किया था और आते ही उन्होंने सैथ रॉलिंस के ऊपर हमला किया और उसके बाद उन्होंने रेंस को हराया, इसके अलावा हाल में उन्होंने फास्टलेन में सैमी जेन को हराया था। डैब्यू के साथ ही जो की लय देखने वाली है, लेकिन रैसलमेनिया में वो किस किरदार में नज़र आएंगे यह बात अभी तक साफ नहीं है। अफ़वाहों की माने तो वो मेनिया में फिन बैलर के साथ लड़ते हुए नज़र आ सकते है। फिन बैलर मार्च के महीने में कुछ लाइव इवेंट में नज़र आने वाले है; जो का मैच जिसके भी साथ हो, वो काफी बड़ा होने वाला है। फिन बैलर के साथ मैच किसी भी हालात में कम नहीं होने वाला। हो सकता है कि वो सैथ रॉलिंस Vs ट्रिपल एच के मुक़ाबले में गेम के साथ नज़र आ सकते हैं। हालांकि वो जो जैसे पर्फ़ोर्मर के साथ न्याय नहीं होगा। समाओ जो निश्चित ही रॉलिंस और ट्रिपल एच की फिउड में शामिल होंगे, इसके अलावा वो अपने लिए भी एक स्पॉट ढूंढ लेंगे। अगर जो का मैच बैलर के साथ हो, तो वो मैच जीतेगा कौन? समाओ जो ने अबतक अच्छा किया है, लेकिन रैसलमेनिया में फिन बैलर को हराने की तुक समझ में नहीं आएगी। रैसलमेनिया के बाद जो रॉ में एक अहम भूमिका निभाएंगे, इसी वजह से साल के सबसे बड़े मेन इवेंट में उन्हें स्ट्रॉंग बुकिंग मिलनी चाहिए।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications