WWE में 16 साल पहले फेमस Superstar ने फैन बनकर किया था डेब्यू, चैंपियनशिप जीतकर चौंकाया

Ujjaval
WWE में सैंटीनो मारेला का डेब्यू यादगार था
WWE में सैंटिनो मारेला का डेब्यू यादगार था

Santino Marella: WWE में किसी भी सुपरस्टार के लिए डेब्यू हमेशा शानदार रहता है। कुछ चुनिंदा ही रेसलर्स ऐसे होते हैं, जो अपने पहले ही मैच में चैंपियन बन जाते हैं। सैंटिनो मारेला (Santino Marella) उनमें से एक हैं। उन्होंने 16 साल पहले एक फैन के रूप में डेब्यू करके अपने पहले ही मैच में इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल पर कब्जा जमा लिया था। यह फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज था।

youtube-cover

Raw के 16 अप्रैल 2007 के एपिसोड का आयोजन इटली में देखने को मिला था। यह एक खास शो था और WWE ने इसे ज्यादा बेहतर बनाने की कोशिश की। विंस मैकमैहन, उमागा और उनके मैनेजर रिंग में थे। इसी बीच विंस मैकमैहन ने इटली के फैंस की बेइज्जती की। उन्होंने बताया कि बॉबी लैश्ले भी Raw में उपलब्ध नहीं हैं। मैकमैहन ने कहा कि उमागा लड़ने के लिए तैयार हैं। इसी बीच उन्होंने रोस्टर में किसी को भी लड़ने के लिए बुलाया।

कोई भी नहीं आया और फिर विंस ने इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल को दांव पर लगाया। इसके बावजूद भी लॉक रूम से कोई नहीं आया। विंस ने कहा कि कोई आया नहीं और इसी वजह से फैंस में से किसी एक को समोअन दिग्गज के खिलाफ लड़ने का चांस मिल सकता है। उमागा ने सभी को ललकारा और विंस ने कई फैंस को कॉलआउट किया। मैकमैहन ने एक फैन को अंदर आने दिया। साथ ही उनसे उनके शहर और नाम के बारे में पूछा।

youtube-cover

उन्होंने अपना नाम सैंटिनो मारेला बताया। मैकमैहन ने बताया कि अगर मारेला की बुरी हालत होती है, तो वो उमागा, या WWE पर केस नहीं कर पाएंगे। विंस ने रेफरी को बुलाया और विंस ने कहा कि अगर सैंटिनो की बुरी हालत होती है, तो इसके जिम्मेदार सभी फैंस होंगे। खैर, इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल मैच आधिकारिक तौर पर शुरू हुआ। सैंटिनो ने कुछ पंच लगाए और फिर उमागा पर किक्स लगाई। समोअन दिग्गज रिंग पोस्ट से टकरा गए और सैंटिनो ने पिन किया।

उमागा ने किकआउट किया। विंस मैकमैहन मैच के बीच आए और मारेला को रोका। विंस ने बताया कि वो एक बड़ी चीज़ भूल गए थे। उन्होंने इसे नो होल्स बार्ड मैच बना दिया। उमागा के मैनेजर ने सैंटिनो पर थप्पड़ जड़ दिया और उन्होंने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। उमागा ने फायदा उठाकर मारेला की हालत खराब की। उनके मैनेजर ने भी इटली के सुपरस्टार का बुरा हाल किया। उमागा ने उनपर मिड रोप से स्प्लैश लगाया और फिर बॉडीस्लैम दिया।

youtube-cover

WWE दिग्गज Bobby Lashley ने आकर Santino Marella की मदद की

इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन टॉप रोप से अपना मूव लगाने वाले थे। इसी बीच बॉबी लैश्ले आए और उन्होंने उमागा को टॉप रोप से फेंका। साथ ही उन्होंने समोअन रेसलर के मैनेजर को भी रिंग के बाहर किया। विंस मैकमैहन चेयर से लैश्ले पर हमला करने गए। ऑल माइटी ने उन्हें रोका और उमागा पर चेयर से हमला किया। साथ ही स्पीयर लगाया और सैंटिनो को उमागा पर रखकर पिन किया। इसी के साथ मारेला नए WWE चैंपियन बन गए। लैश्ले ने उनके साथ सेलिब्रेट किया।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links