"मैं दुनिया की सबसे महान महिला रैसलर हूं और मुझे ये बात कहने में कोई घमंड नहीं"

टॉक स्पोर्ट को हाल ही में अपना इंटरव्यू सुपरस्टार साशा बैंक्स ने दिया। चार बार की रॉ विमेंस चैंपियन साशा बैंक्स ने यहां पर कई मुद्दों पर बातचीत की। सबसे खास उन्होंने ये कहा कि वो सबसे महान विमेंस रैसलर हैं। अब इस बयान के बाद उनके लिए चारों तरफ चर्चाएं शुरू हो गई हैं। NXT से साशा बैंक्स ने अपने करियर की शुरूआत की थी। साशा बैंक्स ने WWE में काफी मेहनत की है। काफी उतार चढ़ाव के बाद उन्होंने यहां पर सफलता हासिल की। NXT के टाइम पर सबसे अच्छा हील का किरदार उन्होंने निभाया। बेली के साथ उनकी लड़ाई सबसे प्रसिद्ध रही। NXT इतिहास में इसे सबसे शानदार फाइट्स में से एक माना जाता हैं। साशा चार बार रॉ विमेंस चैंपियन रह चुकी हैं। शार्लेट फ्लेयर के साथ WWE में उनकी लड़ाई इतिहास बन गई हैं। कई बड़े पीपीवी में इन दोनों ने मैच लड़ा हैं। हैल इन ए सैल में पहली बार विमेंस डिवीजन में साशा बैंक्स और शार्लेट फ्लेयर का मुकाबला हुआ था। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने NXT में बेली के साथ हुई शानदार लड़ाई के बारे में बातचीत की। उन्होंने कहा कि, बेली के साथ ल़ड़ने में इसलिए मजा आया क्योंकि बेली के पास क्षमता है कि वो रिंग में क्या कर सकती हैं। और वो दूसरे सुपरस्टार को भी अच्छी तरह समझ जाती हैं। साशा ने इसके बाद कहा कि वो इस दुनिया की सबसे महान विमेंस रैसलर हैं। साशा ने ये भी कहा कि वो बेली के साथ पहले की तरह एक बार फिर यादगार फाइट करना चाहती हैं। बेली एक बार फिर अपने आप को साबित कर सकती हैंं। बांकि मैं तो इस दुनिया की सबसे अच्छी सुपरस्टार हूं ही। उन्होंने ये भी कहा कि वो अभी WWE में काफी लंबे टाइम तक रहेंगी। अभी उन्हें कई बड़ी स्टोरीलाइन पर काम करना हैं। मुझे जो अच्छा लगता है मैं वो ही करती हूं। मुझे कोई घमंड भी नहीं है। ये मेरा भरोसा हैं। साशा बैंक्स का अगला लक्ष्य फिलहाल एतिहासिक विमेंस रॉयल रंबल मैच जीतने पर हैं। 28 जनवरी को पहली बार WWE में विमेंस एतिहासिक मुकाबला होगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications