WWE समरस्लैम (SummerSlam) 2021 से पहले हुए लाइव इवेंट में साशा बैंक्स नजर नहीं आई और उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था। इस चीज का कारण किसी को नहीं पता है। SummerSlam में बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) के साथ स्मैकडाउन (SmackDown) विमेंस चैंपियनशिप मैच साशा बैंक्स का तय किया गया था। मैच के दौरान ही ऐलान किया गया कि साशा बैंक्स मौजूद नहीं है। इसका कारण भी नहीं बताया गया। PWInsider के अनुसार इस हफ्ते ब्लू ब्रांड टेपिंग्स के दौरान भी बैंक्स मौजूद नहीं थी। इसका मतलब ये हुआ कि वो अभी भी रिंग में आने के लिए क्लियर नहीं है। WWE सुपरस्टार साशा बैंक्स को लेकर बड़ी खबर सामने आईब्लू ब्रांड में साशा बैंक्स की वापसी कब होगी इसके बारे में भी कुछ पता नहीं है। SmackDown के बैकस्टेज में भी साशा बैंक्स बहुत टाइम से नजर नहीं आईं। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि जल्द ही उनकी वापसी होगी। SummerSlam से पहले हुए ब्लू ब्रांड के अंतिम एपिसोड में भी साशा बैंक्स नजर नहीं आई थीं।It didn’t even have to be this way but @SashaBanksWWE you did what you did, I felt how i felt, and it is what it is AND NOWAll three of y’all can still catch these hands pic.twitter.com/K6o0fNWUMI— Bianca Belair (@BiancaBelairWWE) August 17, 2021SummerSlam में मैच की शुरूआत में बियांका ब्लेयर ने एंट्री की। इसके बाद ही फैंस को बताया गया था कि साशा बैंक्स मैच नहीं लड़ पाएंगी। बियांका ब्लेयर के प्रतिद्वंदी के रूप में कार्मेला की एंट्री हुई। कुछ देर बाद ही बैकी लिंच ने धमाकेदार वापसी कर कार्मेला को रिंग के बाहर फेंका। बैकी लिंच ने इसके बाद बियांका ब्लेयर को चैंपियनशिप के लिए चुनौती दी। 27 सेकंड में बैकी लिंच ने बियांका ब्लेयर को हरा दिया।MSG में 10 सितंबर को ब्लू ब्रांड के एपिसोड में शायद साशा बैंक्स एंट्री कर सकती हैं। साशा बैंक्स को इस एपिसोड के लिए एडवर्टाइज किया गया है। साशा बैंक्स किन कारणों से बाहर गईं ये किसी को नहीं पता है। बैंक्स की वापसी कब होगी ये भी अभी कंफर्म नहीं है। बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर का मुकाबला अब चैंपियनशिप के लिए होगा। साशा बैंक्स का अचानक जाना किसी को समझ नहीं आया और ना ही इसका कारण अभी तक पता चल पाया है। शायद जब साशा बैंक्स की वापसी होगी तभी इसके बारे में कोई बात क्लियर हो पाएगी। फिलहाल अब फैंस WWE रिंग में उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।