Sports Illustrated ने साल 2020 के टॉप-10 सुपरस्टार्स की लिस्ट जारी कर दी है। WWE सुपरस्टार साशा बैंक्स(Sasha Banks) ने पहला स्थान हासिल किया है। साशा बैंक्स ने बड़े-बड़े WWE सुपरस्टार्स को पीछे कर दिया है। WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस(Roman Reign) भी इस लिस्ट में काफी नीचे हैं। ये काफी बड़ी बात साशा बैंक्स के लिए हैं।ये भी पढ़ें: 99 WWE सुपरस्टार्स और उनका जन्मदिन कब होता है: रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर समेत आपके पसंदीदा रेसलर का जन्म किस साल में हुआ?WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लगा झटकाहमेशा Sports Illustrated साल के टॉप-10 सुपरस्टार्स की लिस्ट जारी करता हैं। हमेशा मेल और फीमेल को इस लिस्ट में अलग रखा जाता है लेकिन इस बार दोनों को साथ में रखा गया है। इस लिस्ट को बनाते समय कई चीजों का ध्यान रखा जाता है। रिंग में स्किल, काम और ध्यान को देखते हुए इसमें कई चीजें जोड़ी जाती है। इसके अलावा मैचों और रिंग में क्वालिटी को भी ध्यान में रखा जाता है। साल में जिस सुपरस्टार का परफॉर्म सबसे शानदार होता है वो इस लिस्ट में सबसे ऊपर आता है।Despite enduring a difficult year, pro wrestling still had its share of highlights in 2020 - and there was no brighter star than Sasha Bankshttps://t.co/OdHDhBrvdk— Justin Barrasso (@JustinBarrasso) January 7, 2021इस बार की लिस्ट काफी अलग है। इसमें बड़े-बड़े नाम शामिल हैं।Sports Illustrated के जस्टिन बारैसो हमेशा विशेषज्ञ के तौर पर काम करते हैं और सबसे बेस्ट मैचों में से टॉप सुपरस्टार्स की लिस्ट बनाते हैं। इस लिस्ट में टॉप-10 सुपरस्टार्स का नाम जारी कर दिया है।ये भी पढ़ें: रोमन रेंस ने दिया WWE में अपने 36 साल के पुराने दुश्मन को सोशल मीडिया पर मुंह तोड़ जवाब 1.साशा बैंक्स2.जॉन मोक्सली3.ड्रू मैकइंटायर4.टेटसूय नेटो5.कैनी ओमेगा6.बेली7.लो शिराई8.कोटा इबूशी9.रोमन रेंस11.एडी किंग्सटनरोमन रेंस ने हालांकि पूरे साल परफॉर्म नहीं किया। कोविड के चलते वो कुछ महीने बाहर रहे थे। लेकिन वापसी के बाद साल के अंत तक उन्होंने जबरदस्त काम किया। इस लिहाज से भी वो 9वें नंबर पर हैं। ये काफी झटके वाली बात उनके लिए है।वहीं साल 2020 साशा बैंक्स के लिए शानदार रहा है। बेली के साथ उन्होंने जबरदस्त काम किया। और बाद में बेली को ही हराकर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की। AEW के जॉन मोक्सली दूसरे नंबर पर हैं। पिछला साल उनके लिए भी शानदार रहा है। वहीं ड्रू मैकइंटायर तीसरे नंबर पर हैं। वैसे देखा जाए तो मैकइंटायर को पहले नंबर पर होना चाहिए था। पिछले साल उनके लिए सबसे बेस्ट रहा है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।